✕

होम / बिजनेस / रक्षाबंधन के अवसर पर टाटा दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका! ऐसे करें आवेदन

रक्षाबंधन के अवसर पर टाटा दे रहा iPhone 15 जीतने का मौका! ऐसे करें आवेदन

इस त्यौहारी सीजन में Tata अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लाया है. इसमें कुछ लकी विनर्स को iPhone 15 जीतने का मौक मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. दरअसल, टाटा प्ले फाइबर (Tata Play Fiber) आपके लिए एक नया ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत टाटा प्ले की FTTH (फाइबर-टू-द-होम) आर्म ने 'Everybody Wins' ऑफर की घोषणा की है. यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है, जिसमें नए सब्सक्राइबर्स को कंपनी की तरफ से iPhone 15 (128GB) सहित कई शानदार गिफ्ट में दिए जाएंगे, जिन्हें पाकर आपक दिल खुश हो जाएगा. तो आइए जानते हैं आप इस ऑफर का लाभ कैसे और कब तक उठा सकते हैं?

23 अगस्त तक मिल रहा है ये ऑफर
अगर आप टाटा प्ले फाइबर के यूजर हैं, तो आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं. ये ऑफर 14 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक मिल रहा है. इसमें आपको आईफोन (iPhone 15- 128GB) के अलावा अमेरिकन टूरिस्टर के बैकपैक, स्विगी वाउचर या मूवी टिकट भी दिए जा रहे हैं. इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को कंपनी की ओर से एक सुनिश्चित गिफ्ट दिया जाएगा. 

इन्हें मिलेगा ऑफर का लाभ
यह ऑफर 50Mbps से लेकर 1Gbps तक की स्पीड वाले प्लान लेने वाले यूजर्स के लिए लागू होगा. नया कनेक्शन खरीदने पर यूजर को व्हील स्पिन करने का मौका मिलेगा और उस व्हील पर चार गिफ्ट - आईफोन 15 (128GB), अमेरिकन टूरिस्टर बैकपैक, मूवी कपल टिकट और स्विगी वाउचर हैं. इन चारों में से आपको कुछ भी मिल सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर टाटा ग्रुप के कर्मचारियों, वेंडर्स या एंटरप्राइज क्लाइंट के लिए उपलब्ध नहीं है.

फ्री गिफ्ट के लिए करना होगा ये काम
अगर आप भी इस ऑफर का लाभ हासिल करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन के बाद ही ग्राहकों को गिफ्ट रिडेम्पशन पोर्टल पर जाकर व्हील स्पिन करने का मौका मिलेगा.
1. यूजर्स को इस ऑफर का लाभ हासिल करने के लिए Tata Play Fiber ऐप पर जाना होगा.
2. यहां पर आपको मोर सेक्शन और माय रिवॉर्ड सेक्शन में जाना होगा. 
3. ग्राहकों को एक्टिवेशन की तारीख से 48 घंटों के भीतर कूपन कोड के साथ रजिस्टर करने के लिए एक लिंक दिया जाएगा.
4. यूजर्स द्वारा जीता गया कोई भी फिजिकल गिफ्ट (जैसे कि आईफोन या फिर बैग पैक) 7 से 10 दिनों के अंदर डिलीवर किया जाएगा.
5. वाउचर और मूवी टिकट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर 48 घंटों के अंदर मिल जाएगा.

6. कंपनी के अनुसार लिंक और कूपन कोड मिलने की तारीख से 7 दिनों के अंदर कूपन कोड को रिडीम करना होगा, ताकि आप इस लाभ को प्राप्त करने से न चूकें. इसकी वैधता 30 दिनों की है.

इसे भी पढ़ें-25 हजार साइट्स पर BSNL4G नेटवर्क का काम पूरा, इस दिन देशभर में शुरू होगी 4G सर्विस!

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

45 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

45 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago