होम / बिजनेस / New Year पर मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की बात पर अब कह दी ये बात,जानते हैं क्‍या है ये

New Year पर मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की बात पर अब कह दी ये बात,जानते हैं क्‍या है ये

नारायण मूर्ति के इस बयान पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आई थी,  जिसमें कई लोगों ने इसका समर्थन किया था जबकि कई लोगों ने इस पर नकारात्‍मक प्रतिक्रिया दी थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने अक्‍टूबर में 70 घंटे काम करने को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद पूरे देश के इंटीलेक्‍चुअल में इसे लेकर चर्चा चल पड़ी थी कि क्‍या ये सही है या नहीं. इस मामले पर देश के कई जानकार लोगों ने अपनी बात कही थी. अब इस मामले में उन्‍होंने एक बार फिर बयान दिया है कि खुद ऐसा किए बिना मैने कभी सलाह नहीं दी है.

अब नारायण मूर्ति ने कही क्‍या बात? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नारायण मूर्ति ने कहा कि हमारे देश में शिक्षित लोगों को कम भाग्‍यशाली लोगों के कारण अत्‍यधिक मेहनत करनी पड़ती है. उन्‍होंने अपनी बात कहते हुए ये भी कहा कि हमारे देश में किसानों और कारखानों के श्रमिकों ने बहुत मेहनत की है.  उन्‍होंने कहा कि हमें भी कड़ी मेहनत करनी होगी क्‍योंकि किसान और गरीब कड़ी मेहनत करता है. हममें से ज्‍यादातर लोगों ने से भारी छूट पर शिक्षा प्राप्‍त की है. उन्‍होंने कहा कि हम उसके लिए सरकार का धन्‍यवाद करते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारे देश का कम भाग्‍यशाली आदमी ज्‍यादा मेहनत करता है. उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया पर व्‍यापक चर्चा के बाद उनके बयान को एनआरआई और पश्चिमी मित्रों ने काफी पसंद किया था. 

सुधा मूर्ति ने कही ये अहम बात 
इस इंटरव्‍यू में नारायण मूर्ति के साथ उनकी पत्‍नी और लेखिका, समाजसेवी सुधा मूर्ति भी मौजूद रही. अपनी बात रखते हुए सुधा मूर्ति ने कहा कि हमारे परिवार के लिए 70 घंटे हफ्ते में काम करना एक आम बात थी. उन्‍होंने कहा कि मूर्ति सप्‍ताह में 90 घंटे तक काम करते थे. जब उन्‍होंने इंफोसिस की स्‍थापना की तब वो सुबह 6 बजे से अपना काम शुरू करते थे और रात को 9 बजे तक काम करते थे. 

नारायण मूर्ति ने कही थी ये बात 
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा देश के युवाओं को 70 घंटे काम करना चाहिए. उन्‍होंने अपनी बात को सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर से जोड़ते हुए कहा कि उस युद्ध के बाद जापान और जर्मनी के लोगों ने लगातार ऐसा किया था. उसी का नतीजा है कि आज वो लोग यहां खड़े हैं. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्‍या हुआ कि CEO ने सिर्फ 2 मिनट Online Meeting के बाद सभी को कह दिया अलविदा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

1 hour ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

4 hours ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

4 hours ago

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें