✕

होम / बिजनेस / रतन टाटा के निधन पर उद्योग जगत के दिग्गजों ने कही दिल की बात, जानें किसने क्या कहा?

रतन टाटा के निधन पर उद्योग जगत के दिग्गजों ने कही दिल की बात, जानें किसने क्या कहा?

रतन टाटा के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. देश के बड़े कारोबारी घरानों की ओर से शोक व्यक्त किया गया है. कुछ ने तो अपना दिल खोलकर रख दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. भारत के शीर्ष उद्योगपतियों ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया. रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया. अंबानी के अलावा अरबपति गौतम अडानी और ऑटो सेक्टर के दिग्गज आनंद महिंद्रा ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया. आइए आपको भी बताते हैं इस दुखद समय पर देश के बड़े कारोबारियों ने किस तरह से अपने दिल की बात कही…

मुकेश अंबानी का भावुक पोस्ट

रतन टाटा के निधन पर  रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "यह देश के लिए दुखद दिन है. उनका जाना सिर्फ टाटा समूह ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके जाने से दुखी हूं क्योंकि मैंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया है. उन्होंने मुझे हर मुलाकात में प्रेरित किया, नई उर्जा दी."

गौतम अडानी ने कहा टाटा अमर रहेंगे

गौतम अडानी ने कहा कि भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रतन टाटा सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, उन्होंने ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया. उनके जैसे दिग्गज अमर रहते हैं. ओम शांति.

टाटा का देश में अहम योगदान- आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत की इकोनॉमी ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर है और टाटा के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में आने में बहुत बड़ा योगदान है. इसलिए, इस समय उनकी सलाह और मार्गदर्शन अमूल्य होता. उनके चले जाने के बाद, हम बस इतना ही कर सकते हैं कि हम उनके खड़े किए उदाहरण का अनुकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हों. क्योंकि वह एक ऐसे बिजनेसमैन थे जिनके लिए वित्तीय धन और सफलता तब सबसे उपयोगी थी जब इसे ग्लोबल कंयूनिटी की की सेवा में लगाया जाता था.

ईमानदारी के प्रतीक थे टाटा- हर्ष गोयनका

आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक्स एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि घड़ी की टिक-टिक थम गई है. टाइटन अब नहीं रहा. रतन टाटा नैतिक नेतृत्व, ईमानदारी और परोपकार का एक प्रतीक थे, जिन्होंने व्यापार जगत और उससे अलग एक अलग और अमिट छाप छोड़ी है. वे हमारी यादों में हमेशा रहेंगे.

देश के सबसे बड़े बिजनेस आइकन- किरण मजूमदार शॉ

बायोकॉन लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने अपने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि सबसे दुखद खबर है – वह सबसे बड़े बिजनेस आइकन थे. मुझे उन्हें जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. वह महान व्यक्ति और महान दिमाग के धनी थे. ॐ शांति

सुंदर पिचाई ने किया रतन टाटा को याद

Google के मालिक सुंदर पिचाई ने कहा कि, 'Google में रतन टाटा से आखिरी बार मिला था. हमने Waymo के बारे में बात की और उनके विचार सुनकर बहुत अच्छा लगा.' उन्होंने रतन टाटा के काम और उनके अच्छे कामों की तारीफ की. उन्होंने यह भी कहा कि रतन टाटा ने भारत में कई लोगों को बिजनेस चलाना सिखाया. पिचाई ने कहा कि रतन टाटा भारत को बहुत आगे बढ़ाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि रतन टाटा के परिवार वालों को बहुत दुख होगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago