होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ग्रुप समेत इन शेयर्स में दिख सकती है तेजी

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ग्रुप समेत इन शेयर्स में दिख सकती है तेजी

कल ट्रेडिंग के अंतिम घंटों में बैंकिंग, फाइनेंस, और एनर्जी क्षेत्रों के शेयर्स जमकर खरीदे गए जिसकी बदौलत सेंसेक्स 78 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट में पांच दिनों से लगातार चली आ रही गिरावट पर आखिरकार कल विराम लगा. कल ट्रेडिंग के कुछ अंतिम घंटों में बैंकिंग, फाइनेंस, और एनर्जी जैसे क्षेत्रों के शेयर्स जमकर खरीदे गए जिसकी बदौलत BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 78 अंकों से ज्यादा की वृद्धि के साथ बंद हुआ. आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) समेत इन्फोसिस (Infosys) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) जैसी कंपनियों के शेयर्स में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. 

पूरे हफ्ते की कसर निकाल देगी इन शेयर्स की तेजी
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक टाइटन (Titan), डाबर इंडिया (Dabur India), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential), इंडियन होटल्स (Indian Hotels) और डीएलएफ (DLF) जैसी कंपनियों के शेयर्स में आज तेजी देखने को मिल सकती है और पिछले पांच दिनों से चली आ रही गिरावट की कसर को पूरा किया जा सकता है. लेकिन कुछ शेयर्स ऐसे भी हैं जिनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. मूमेंटम इंडिकेटर के अनुसार, फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies), आइनॉक्स विंड (Inox Wind), जेबीएम ऑटो (JBM Auto) और केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) के शेयर में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

कुछ ऐसा रहा है पिछला प्रदर्शन 
कल ट्रेडिंग बंद होने तक टाइटन (Titan) के शेयर्स में 2.14% की वृद्धि देखने को मिली थी, जिसके बाद यह स्टॉक 2450.35 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया. 52 हफ्तों में इस स्टॉक का अधिकतम स्तर 2791 रुपये प्रति शेयर तो सबसे निचला स्तर 1825.05 रुपये प्रति शेयर है. डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर्स में कल कारोबार बंद होने तक 2.66% की वृद्धि दर्ज की गयी थी जिसके बाद यह स्टॉक 535.75 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया. जहां 52 हफ्तों में इस स्टॉक का अधिकतम स्तर 610.75 रुपये प्रति शेयर तो वहीं 52 हफ्तों में इसका सबसे निचला स्तर 482.25 रुपये प्रति शेयर पर देखने को मिला है. रियल एस्टेट क्षेत्र की मशहूर कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Limited) के शेयर्स में कल 4.50% जितनी वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद यह स्टॉक 361 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गया था. 52 हफ्तों में इसका अधिकतम स्तर 418.50 रुपये प्रति शेयर तो निचला स्तर 294.70 रूपये प्रति शेयर की कीमत पर दर्ज किया गया है. 
 
यह भी पढ़ें: प्रसार भारती की इ-ऑक्शन में बना नया रिकॉर्ड, जमकर लगीं बोलियां

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.