होम / बिजनेस / अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX और Comex दोनों बाजारों में सुस्ती
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX और Comex दोनों बाजारों में सुस्ती
अक्षय तृतीया के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई. भारतीय बाजार (MCX) में जून डिलीवरी वाला सोना 95,353 पर खुला और कारोबार के दौरान ₹95,164 तक आ गया.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला बेंचमार्क गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को 239 रुपये की गिरावट के साथ 95,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसका पिछला बंद स्तर 95,592 रुपये था. खबर लिखे जाने तक यह 428 रुपये की गिरावट के साथ 95,164 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस दौरान इसने 95,353 रुपये का उच्चतम और 95,090 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ. पिछले सप्ताह सोने का भाव 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था.
चांदी की कीमतों में भी आई नरमी
सोने के साथ-साथ चांदी के वायदा भावों में भी गिरावट देखी गई. MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी 749 रुपये की गिरावट के साथ 96,113 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 96,862 रुपये था. खबर लिखे जाने के समय तक यह 96,030 रुपये पर कारोबार कर रही थी, जो दिन का न्यूनतम स्तर था. इसका उच्चतम स्तर 96,134 रुपये रहा.
इस साल चांदी का अब तक का उच्चतम भाव 1,01,999 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नरमी
Comex (अमेरिकी वायदा बाजार) में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली. सोना 3,324.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद भाव 3,333.60 डॉलर से कम था. खबर लिखे जाने के समय यह 15.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,318.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. पिछले सप्ताह सोने ने 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई छुआ था.
चांदी की बात करें तो यह 32.89 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जो पिछले बंद 33.27 डॉलर से नीचे था. खबर लिखे जाने के समय यह 0.39 डॉलर गिरकर 32.88 डॉलर पर कारोबार कर रही थी.
MCX और Comex के भावों की तुलना
बाजार ओपनिंग प्राइस पिछला बंद भाव ताजा भाव(LTP)
MCX
सोना (रु./10 ग्राम) 95,353 95,592 95,164
चांदी (रु./किग्रा) 96,113 96,862 96,030
Comex
सोना 3,324.50 3,333.60 3,318.30
चांदी 32.89 33.27 32.88
(नोट: MCX पर सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव रुपये प्रति किलोग्राम में होते हैं. वहीं, Comex में दोनों के भाव डॉलर प्रति औंस में दर्शाए जाते हैं. उपरोक्त LTP आंकड़े खबर लिखे जाने के समय के हैं.)
टैग्स