होम / बिजनेस / 5 मार्च को शेयर बाजार में ओमनीटेक इंजीनियरिंग की एंट्री, लिस्टिंग से पहले जानें पूरी डिटेल

5 मार्च को शेयर बाजार में ओमनीटेक इंजीनियरिंग की एंट्री, लिस्टिंग से पहले जानें पूरी डिटेल

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर 5 मार्च यानी गुरुवार को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

583 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के साथ ओमनीटेक इंजीनियरिंग 5 मार्च को शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. सब्सक्रिप्शन के दौरान इश्यू को औसत प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में खास हलचल नजर नहीं आ रही है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि शेयर प्रीमियम पर लिस्ट होगा या फ्लैट शुरुआत करेगा.

1.14 गुना सब्सक्रिप्शन

ओमनीटेक इंजीनियरिंग का पब्लिक इश्यू 25 से 27 फरवरी के बीच खुला था और इसे कुल 1.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. सफल निवेशकों को 2 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया है. अगर आपने इस आईपीओ में आवेदन किया है, तो आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट या बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं.

आईपीओ की प्रमुख बातें

1. प्राइस बैंड : 216 से 227 रुपये प्रति शेयर
2. एंकर निवेश : 174 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए
3. कंपनी वैल्यूएशन : लगभग 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा

कंपनी इस इश्यू के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने और पूंजीगत खर्च व सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

क्या करती है कंपनी?

ओमनीटेक इंजीनियरिंग हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स का निर्माण करती है. कंपनी के क्लाइंट्स में Halliburton, Suzlon और Bharat Aerospace Metals जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कंपनी मुख्य रूप से ऊर्जा, ऑटोमेशन और औद्योगिक उपकरण क्षेत्रों को अपने उत्पादों की सप्लाई करती है, जिससे इसकी ग्राहक सूची मजबूत मानी जा रही है.

ग्रे मार्केट में सुस्ती

आईपीओ बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम में कोई खास तेजी नहीं दिख रही है. इसका संकेत है कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं. चूंकि इश्यू को मध्यम स्तर का सब्सक्रिप्शन मिला था, इसलिए बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लिस्टिंग प्रदर्शन व्यापक बाजार की चाल और निवेशकों की धारणा पर निर्भर करेगा.

5 मार्च को होगी लिस्टिंग

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर 5 मार्च, गुरुवार को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे. अब देखना होगा कि कंपनी बाजार में कैसी शुरुआत करती है और क्या यह निवेशकों को लिस्टिंग गेन दे पाएगी या नहीं. निवेशकों के लिए अहम रहेगा कि वे केवल लिस्टिंग गेन पर नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल्स और दीर्घकालिक संभावनाओं पर भी नजर रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

32 minutes ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

4 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

5 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

32 minutes ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

7 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

3 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago