✕

होम / बिजनेस / Ola Electric में टॉप लेवल पर दो इस्तीफे, CMO अंशुल खंडेलवाल और CTO सुवोनिल चटर्जी ने छोड़ा

Ola Electric में टॉप लेवल पर दो इस्तीफे, CMO अंशुल खंडेलवाल और CTO सुवोनिल चटर्जी ने छोड़ा

नवंबर 2024 में ओला इलेक्ट्रिक में रीऑर्गेनाइजेशन के चलते कम से कम 500 कर्मचारियों प्रभावित हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सर्विस में कमी की शिकायतों को लेकर कंपनी की जांच चल रही है, पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स भी घटी है. कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से जुड़े दो एग्जिक्यूटिव्स ने भी इस्तीफा दे दिया है. 

कंपनी ने फाइलिंग में दी जानकारी

ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अंशुल खंडेलवाल और चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर, सुवोनिल चटर्जी ने इस्तीफा दिया है. इससे पहले भी कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया था. ओला इलेक्ट्रिक ने 2019 में अपने को- फाउंडर और पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अंकित भाटी को बाहर होते देखा था. इस साल की शुरुआत में कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर प्रमेंद्र तोमर ने ओला इलेक्ट्रिक का साथ छोड़ा. दिसंबर के मध्य में, ओला समूह के चीफ पीपुल ऑफिसर एन बालचंदर भी कंपनी को बाय बोल गए. पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी भी की थी.

ओला में कब से थे दोनों सीनियर अधिकारी

चटर्जी 6 साल पहले डिजाइन हेड के रूप में ओला इलेक्ट्रिक में शामिल हुए थे. उन्होंने Ola Krutrim और Ola Maps सहित प्रमुख प्रोडक्ट्स को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 2021 में चटर्जी को चीफ टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट ऑफिसर के तौर पर प्रमोट किया गया था. वहीं खंडेलवाल साल 2019 में कंपनी में शामिल हुए थे, इससे पहले वह फूडपांडा में मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड थे. फूडपांडा को ओला ने 2020 में खरीद लिया था. बाद में उन्होंने ओला फूड्स में मार्केटिंग हेड की भूमिका निभाई और फिर आगे चलकर ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बन गए.

कंपनी ने हाल ही में खोले थे 4 हजार स्टोर

कंपनी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है, ओला इलेक्ट्रिक के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं. इन स्टोर्स पर कस्टमर्स को सर्विस की सुविधा भी मिलेगी. ओला इलेक्ट्रिक ने बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों और में भी अपने नेटवर्क का विस्तार किया है. कंपनी ने बताया, "हमारे नए स्टोर्स के साथ सर्विस की सुविधा भी मिलेगी. हमने EV की खरीद के अनुभव में बड़ा बदलाव किया है." यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago