✕

होम / बिजनेस / OLA इलेक्ट्रिक के शेयर में गिरावट, भाविश अग्रवाल ने नकद में चुकाए ₹200 करोड़

OLA इलेक्ट्रिक के शेयर में गिरावट, भाविश अग्रवाल ने नकद में चुकाए ₹200 करोड़

ओला इलेक्ट्रिक इस समय निवेशकों के दबाव, वित्तीय चुनौतियों और बाजार में हिस्सेदारी गिरने जैसे कई मोर्चों पर जूझ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (OLA) के शेयर गुरुवार को करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.05 रुपये पर पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयर अगस्त में 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर लिस्ट हुए थे और अब तक लगभग 35 प्रतिशत तक टूट चुके हैं. इस गिरावट के चलते बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और कंपनी पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है. इस बीच खबर आई है कि ओला इलेक्ट्रिक के मालिक ने करीब 200 करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया है, जिससे आज शेयर में गिरावट दर्ज हुई है. 

भाविश अग्रवाल ने चुकाए 200 करोड़ रुपये नकद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने शेयरों के बदले उधार लेने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये (लगभग 2.3 मिलियन डॉलर) नकद भुगतान किया है. यह भुगतान उन्होंने अपनी हिस्सेदारी गिरवी रखकर लिए गए लोन के ब्याज के तौर पर किया. उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक में अपनी कुल 30 प्रतिशत हिस्सेदारी में से लगभग 8 प्रतिशत को गिरवी रखा है.

बॉन्ड्स के बदले मिली फंडिंग

एवेंडस ग्रुप, इनक्रेड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मॉड्यूलस अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स जैसी संस्थाओं ने ‘क्रुट्रिम’ के जरिए जारी बॉन्ड्स के बदले में अग्रवाल को लोन दिया था. इन बॉन्ड्स पर कूपन दर 14.9 प्रतिशत से 15.9 प्रतिशत के बीच थी और इसे ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों से सपोर्ट किया गया था. रिपोर्ट में बताया गया कि भाविश अग्रवाल ने शेयर कीमतों में गिरावट के बावजूद और शेयर खरीदकर कोलैटरल बढ़ाने की बजाय, पहले से ही 3–4 महीने का ब्याज अग्रिम रूप से चुका दिया.

IPO से मिले थे 280 करोड़ रुपये

ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के दौरान भाविश अग्रवाल ने अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर लगभग 280 करोड़ रुपये जुटाए थे. हालांकि, कंपनी की गिरती हुई स्थिति और शेयरों में अस्थिरता को देखते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें टॉप-अप कैश वापस नहीं मिलेगा.

मार्च तिमाही में दोगुना हुआ घाटा

ओला इलेक्ट्रिक की वित्तीय स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है. मार्च तिमाही में कंपनी का घाटा दोगुना से अधिक हो गया है. इसके साथ ही बाजार हिस्सेदारी में भी भारी गिरावट देखी गई है, पिछले साल जहां कंपनी की हिस्सेदारी 48 प्रतिशत थी, वहीं मई 2025 तक यह घटकर केवल 18 प्रतिशत रह गई है.

हुंडई और किआ ने बेची हिस्सेदारी

कंपनी की स्थिति को लेकर साउथ कोरियन वाहन निर्माता कंपनियां भी सतर्क हो गई हैं. हुंडई मोटर कंपनी ने मंगलवार को खुले बाजार में सौदा कर ओला इलेक्ट्रिक में अपनी पूरी 2.47प हिस्सेदारी बेच दी. यह सौदा औसतन 50.70 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 552 करोड़ रुपये में हुआ.

वहीं, हुंडई-किआ ग्रुप की अन्य इकाई किआ कॉर्पोरेशन ने भी अपनी 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जिसमें 2.71 करोड़ शेयरों का औसतन मूल्य 50.55 रुपये प्रति शेयर रहा. इस सौदे का कुल मूल्य 137.35 करोड़ रुपये रहा है.

सिटीग्रुप ने खरीदी हिस्सेदारी

इस बिकवाली के बीच सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने ओला इलेक्ट्रिक में विश्वास जताते हुए 8.61 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं. यह सौदा 435 करोड़ रुपये में हुआ और इसमें प्रति शेयर औसत कीमत 50.55 रुपये रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

45 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

52 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago