✕

होम / बिजनेस / Ola के आईपीओ की उलटी गिनती शुरू, इस दिन शेयर बाजार में एंट्री लेगी कंपनी!

Ola के आईपीओ की उलटी गिनती शुरू, इस दिन शेयर बाजार में एंट्री लेगी कंपनी!

यदि आप आईपीओ में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ जल्द आने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मार्केट में धूम मचाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री लेने वाली है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लांच करने की पूरी तैयारी कर ली है. हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Ola के IPO के लिए निवेशकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. 

क्या है Ola की योजना?
Ola इलेक्ट्रिक की योजना IPO के जरिए 660 मिलियन डॉलर (करीब 5515 करोड़ रुपए) जुटाने की है. कंपनी ने IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास पेपर जमा कराए थे, जिन्हें इसी साल जून में मंजूरी मिल चुकी है. यह देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली किसी कंपनी का पहला IPO होगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि Ola के आईपीओ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. कंपनी  अगले महीने यानी अगस्त की शुरुआत में ही IPO लेकर आ सकती है. आईपीओ के इश्यू प्राइज और लॉट साइज के बारे में अब तक कोई जानकर सामने नहीं आई है.

मार्केट लीडर है Ola
2021 के अंत में बिक्री शुरू होने के बाद से, ओला 32% से अधिक हिस्सेदारी के साथ भारत के ई-स्कूटर मार्केट की लीडर बन गई है. एथर एनर्जी, टीवीएस मोटर और हीरो इलेक्ट्रिक  जैसी कंपनियां ओला को टक्कर देने की लगातार कोशिश कर रही हैं. लेकिन उसकी अपनी पकड़ बनाए रखी है. बता दें कि Ola  की आखिरी फंडिंग सितंबर में हुई थी. सिंगापुर की इन्वेस्टमेंट फर्म Temasek के नेतृत्व में यह फंडिंग हुई थी. उस समय कंपनी की वैल्यूएशन 5.4 बिलियन डॉलर आंकी गई थी.

बिक्री में आई है तेजी
आने वाला समय IPO मार्केट में बड़ी हलचल लेकर आने वाला है. Ola के साथ ही कई व्हीकल कंपनियां शेयर बाजार में एंट्री करने वाली हैं. Hyundai भी आईपीओ की तैयारियों में जुटी है. कंपनी की योजना IPO के जरिए 3 बिलियन डॉलर की रकम जुटाने की है. साउथ कोरिया की इस कंपनी का IPO अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है. इसके अलावा, और भी कई कंपनियां आईपीओ लाने वाली हैं. Ola इलेक्ट्रिक की बिक्री की बात करें, तो साल 2023-24 में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में 33% से ज्यादा का उछाल आया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

23 hours ago