होम / बिजनेस / IPO की तैयारी में जुटी Ola Electric प्राइवेट लिमिटेड से क्यों बनी पब्लिक कंपनी?
IPO की तैयारी में जुटी Ola Electric प्राइवेट लिमिटेड से क्यों बनी पब्लिक कंपनी?
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट पर मजबूत पकड़ रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ लाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी में है. इसी क्रम में कंपनी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खुद को प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक में बदल लिया है. ओला इलेक्ट्रिक अब सार्वजनिक कंपनी बन गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग के तहत कंपनी ने अपना नाम ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड कर लिया है.
मंत्रालय ने जारी किया सर्टिफिकेट
आईपीओ लाने के लिए ऐसा करना कंपनी के नियमानुसार आवश्यक था. दरअसल, स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने की इच्छा रखने वाली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सार्वजनिक कंपनी में परिवर्तित होना पड़ता है, ये एक आवश्यक प्रक्रिया है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र में इस बात की जानकारी दी गई है कि ओला इलेक्ट्रिक को प्राइवेट से पब्लिक में परिवर्तित कर दिया गया है. सर्टिफिकेट में लिखा है - ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को कंपनी अधिनियम 1956 के तहत 3 फरवरी 2017 को मान्यता दी गई थी. अब उसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 18 के तहत सार्वजनिक कंपनी में परिवर्तित किया गया है.
ये भी पढ़ें - क्या है Cyber Security System, जिसे कार में लगाना हो सकता है अनिवार्य?
विस्तार पर खर्च होगा फंड
ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ के जरिये अपनी भविष्य की योजनाओं के लिए फंड जुटाना चाहती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आईपीओ से मिले फंड से कंपनी को टेक्नोलॉजी में निवेश करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आवश्यक पूंजी लगा पाएगी. हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की थी कि उसने टेमासेक के नेतृत्व वाले प्रमुख निवेशकों और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से कर्ज के रूप में 3,200 करोड़ रुपए का फंडिंग राउंड बंद कर दिया है. बता दें कि कंपनी तमिलनाडु के कृष्णागिरी में देश की पहली लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने पर फोकस कर रही है.
टैग्स