✕

होम / बिजनेस / इंतजार खत्म! आज खुल रहा है Ola Electric का IPO, कई मायनों में है खास

इंतजार खत्म! आज खुल रहा है Ola Electric का IPO, कई मायनों में है खास

ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ आज खुलने जा रहा है. आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज कम करने पर करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक के जिस आईपीओ (Ola Electric IPO) का लंबे समय से इंतजार था, वो आज खुल रहा है. 6,146 करोड़ रुपए के इस आईपीओ को इस साल का अब तक का सबसे बड़ा IPO बताया जा रहा है. इसके लिए छह अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है. आपको बता दें कि Ola का आईपीओ इसलिए भी खास है, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली किसी भारतीय कंपनी का पहला आईपीओ है.

इतने शेयर होंगे जारी
Ola इलेक्ट्रिक के आईपीओ के तहत 5500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे. जबकि OFS के जरिए 8.49 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी. कंपनी ने इस इश्यू के लिए प्राइज  बैंड 72-76 रुपए तय किया है.  एक लॉट में 195 शेयर रखे गए हैं. ओला के आईपीओ में 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 10% खुदरा निवेशक और बाकी 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सब्सिडियरी कंपनी के कर्ज का भुगतान करने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट आदि पर करेगी.

बाजार में है दबदबा  
ओला इलेक्ट्रिक पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुई है.  ओला देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. दो पहिया EV बाजार में इस समय Ola का ही दबदबा है. उसके EV स्कूटरों को काफी पसंद किया जा रहा है. 31 मार्च, 2024 तक कंपनी ने ओला S1 और ओला S1 प्रो स्कूटर की कुल 506,817 यूनिट्स बेची हैं.पिछले साल कंपनी ने मोटरसाइकिल के चार मॉडल भी लॉन्च किए थे, जिनकी डिलीवरी वित्तवर्ष 2026 की पहली छमाही में शुरू हो जाएगी. 

जुटा लिए इतने करोड़  
आईपीओ खुलने से पहले ही ओला इलेक्ट्रिक ने एंकर निवेशकों से 2763 करोड़ रुपए जुटा लिए थे. कंपनी ने 76 रुपए के हिसाब से एंकर निवेशकों को 36.35 करोड़ शेयर जारी किए. ओला के एंकर निवेशकों में  HDFC MF, HDFC Life Insurance, Franklin Templeton, Nomura, Fidelity,  JM Financial MF, BNP Paribas MF और SBI MF शामिल हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago