✕

होम / बिजनेस / IPO लॉन्च से पहले Ola पर लगा डेटा चोरी का आरोप, इस कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस

IPO लॉन्च से पहले Ola पर लगा डेटा चोरी का आरोप, इस कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस

Ola ने गूगल मैप की बजाय खुद का मैप इस्तेमाल करने का फैसला किया था. वर्तमान में कंपनी नेविगेशन के लिए खुद का ही मैप का यूज कर रही है. लेकिन अब कंपनी मुश्किलों में फंस गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

OLA के लिए उसके IPO आने से पहले एक बुरी खबर आई है. दरअसल हाल ही में ओला ने गूगल मैप (Google Maps) से नाता तोड़ कर अपनी राइड के लिए खुद का ओला मैप्स लॉन्च किया था, जिसके ऊपर डिजिटल मैपिंग सर्विस कंपनी मैप माय इंडिया (MapMyIndia) ने डेटा चुराने और रिवर्स इंजीनियरिंग करने का आरोप लगाया है. मैप माई इंडिया ने Ola Electric को लीगल नोटिस भी भेजा है. इसमें कहा गया है कि ओला ने साल 2021 के एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया है. कंपनी ने रिवर्स इंजीनियरिंग के जरिए अपनी सेवाएं शुरू की हैं.

मैप माई इंडिया ने लगाया डेटा चोरी का आरोप 

मैप माई इंडिया की पैरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स (CE Info Systems) ने आरोप लगाया है कि ओला इलेक्ट्रिक ने उनके डेटा का इस्तेमाल करते हुए भारत में मैपिंग सर्विस लॉन्च की है. ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 प्रो (S1 Pro) इलेक्ट्रिक स्कूटर साल 2022 में नेविगेशन सर्विस लॉन्च करने के लिए मैप माई इंडिया के साथ डील की थी. ओला इलेक्ट्रिक पर आरोप है कि उन्होंने लाइसेंसिंग एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है. इस एग्रीमेंट के तहत ओला इलेक्ट्रिक मिलता-जुलता प्रोडक्ट लॉन्च नहीं कर सकती है.

ओला मैप्स बनाने के लिए किया एग्रीमेंट का उल्लंघन 

सीई इंफो सिस्टम्स (CE Info Systems) ने नोटिस में कहा है कि ओला ने हमारी एपीआई (API) और एसडीके (SDK) का इस्तेमाल करते हुए ओला मैप्स (OLA Maps) बनाया है. ओला इलेक्ट्रिक ने वित्तीय लाभ के लिए अवैध रास्ता अपनाया है. ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया था कि उन्होंने एपीआई खुद डेवलप की और ओपन मैप की मदद से ओला मैप्स को बनाया है. सीई इंफो सिस्टम्स ने इसे गलत करार दिया है. उनका कहना है कि इस तरह की बेईमान और अवैध गतिविधियों में शामिल होकर कंपनी ने समझौते के नियमों और शर्तों का खुला उल्लंघन किया है. साथ ही कॉपीराइट का उल्लंघन भी किया है.

गूगल मैप्स से ओला कैब्स ने तोड़ दिया था नाता

इस महीने शुरुआत में ही ओला के सीईओ भविष अग्रवाल ने गूगल मैप्स से नाता तोड़कर अपने ओला मैप्स को लॉन्च किया था. उनका दावा था कि इससे कंपनी को सालाना 100 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेगी. इसके बाद गूगल मैप्स ने भी अपनी सर्विस फीस में कटौती की थी. ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ अगले हफ्ते 2 अगस्त को खुलने वाला है. उससे पहले यह विवाद कंपनी के लिए चुनौती पेश कर सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

15 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

16 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10 hours ago