होम / बिजनेस / अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में किया हमला, तेल के दामों में आया उछाल!

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में किया हमला, तेल के दामों में आया उछाल!

कीमतों में 1.53 डॉलर या लगभग 2% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद इनकी कीमत 78.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेल की कीमतों को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में अमेरिका और ब्रिटेन ने हाउथी मिलिट्री (Houthi Military) के कुछ ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं और इसकी वजह से तेल की कीमतों में लगभग 2% जितनी बढ़त देखने को मिली है. आपको बता दें कि हाउथी मिलिट्री को ईरान से समर्थन प्राप्त है और पिछले साल के अंत में इस संगठन ने लाल सागर (Red Sea) से गुजरने वाली शिपिंग पर हमला किया था और अब उसी हमले का जवाब देते हुए अमेरिका और ब्रिटेन ने हाउथी मिलिट्री के ठिकानों पर हमला बोल दिया है. 

लगातार बढ़ रही हैं तेल की कीमतें
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent Crude Futures) की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और इनकी कीमतों में 1.53 डॉलर या लगभग 2% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद इनकी कीमत 78.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. हालांकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.53 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि के साथ 73.55 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बिक रहे हैं. सूचकांकों में 1 दिन पहले से ही कच्चे तेल की कीमतों में 1% जितनी बढ़त देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि अगर इसी तरह तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती रहती है तो जल्द ही यह लगातार दूसरा हफ्ता होगा जब कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी. 

हमले से मिला ये कड़ा सन्देश
अक्टूबर में शुरू हुए इजराइल-हमास युद्ध के बाद से अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा किये गए हमले सबसे नाटकीय प्रदर्शन हैं और यह युद्ध अभी समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है. यमन में मौजूद चश्मदीदों की मानें तो देश भर में कई धमाके देखने को मिल रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) का कहना है कि इन हमलों से यह सन्देश साफ हो जाता है कि अमेरिका और उसके दोस्त किसी प्रकार के हमले नहीं सहेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया, बहरैन, कनाडा और नीदरलैंड द्वारा इन हमलों का समर्थन किया गया था. 

क्यों हमले कर रहा है हाउथी?
लाल सागर में हो रहे हाउथी हमलों से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर काफी बुरा प्रभाव देखने को मिला है और यूरोप एवं एशिया के बीच मौजूद प्रमुख मार्ग पर भी काफी समस्याएं देखने को मिल रही हैं. आपको बता दें कि यह वही रास्ता है जो पूरी दुनिया में होने वाली शिपिंग के कुल 15% हिस्से के लिए जिम्मेदार है. अक्टूबर से लेकर अभी तक हाउथी आतंकवादियों ने लाला सागर से गुजरने वाली बहुत से कमर्शियल जहाजों पर हमला किया है और इन हमलों के द्वारा वह फिलिस्तीन के आतंकवादी ग्रुप हमास के प्रति अपना समर्थन दर्शाना चाहता है.
 

यह भी पढ़ें: SAP ने बढ़ाई कुलमीत बावा की जिम्मेदारी, बनाया ग्लोबल चीफ रेवेन्यु ऑफिसर!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

10 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

11 hours ago

सीएम विजय का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में 93 हजार नौकरियां

विजय सरकार ने वर्ष 2035 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी दिशा में शुरुआती महीनों में कई बड़े निवेश समझौते किए गए हैं.

12 hours ago

देश और अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं शहरी भारतीय, इप्सोस रिपोर्ट में सामने आई सकारात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की प्रमुख चिंताओं में बेरोजगारी, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, शिक्षा, गरीबी तथा सामाजिक असमानता शामिल हैं.

13 hours ago

ऋषिकेश में शुरू होगा पहला कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट

यह ऋषिकेश का पहला समर्पित कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट होगा, जिसमें सॉना, आइस बाथ और गर्म पानी के पूल का अनुभव एक क्रमबद्ध थर्मल यात्रा के रूप में दिया जाएगा.

14 hours ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

10 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

10 hours ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

15 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

11 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

11 hours ago