होम / बिजनेस / Nykaa को हुआ 330 प्रतिशत का जबर्दस्त फायदा, जानिए इसक शेयर पर क्या हुआ असर?

Nykaa को हुआ 330 प्रतिशत का जबर्दस्त फायदा, जानिए इसक शेयर पर क्या हुआ असर?

कंपनी के ऑपरेशंस रेवेन्यू में भी उछाल देखने को मिला है. इसमें 39 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ब्यूटी प्रोडक्ट का कारोबार करने वाली Nykaa की पेरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड ने 30 सितंबर 2022 को खत्म दूसरी तिमाही (Q2FY23) में 330 प्रतिशत का नेट प्रॉफिट हासिल किया. कंपनी ने दूसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित किया, जिसमें उसने कहा कि पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 330 प्रतिशत बढ़कर 5.2 करोड़ रुपये हो गया.

ऑपरेशंस रेवेन्यू में भी उछाल
कंपनी के ऑपरेशंस रेवेन्यू में भी उछाल देखने को मिला है. इसमें 39 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है. इस उछाल के साथ कंपनी का ऑपरेशंस रेवेन्यू 1,230 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल यही 885 करोड़ रुपये था. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (EBITDA) भी 5% है, जो पिछले साल 3.3% था. दूसरी तिमाही की बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) करीब 112% बढ़कर 61 करोड़ रुपए रहा. 

शेयर बाजार में क्या हुआ इसका असर
हालांकि शेयर बाजार में इस रिजल्ट का मिला-जुला असर रहा. जब कंपनी का रिजल्ट घोषित हुआ, तब इसके शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. 1 नवंबर को यह 2.36 फीसदी की तेजी के साथ 1,180 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, लेकिन 2 नवंबर, बुधवार को यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और 2.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को जब बाजार बंद हुआ तब इस कंपनी के शेयर का भाव 1,153.10 रुपये था.

1 के बदले 5 बोनस शेयर का ऐलान
गौरतलब है कि नायका ने 30 सितंबर 2022 को ही 2 नए फैशन स्टोर्स खोले हैं. इन स्टोर्स के साथ ही कंपनी के 53 शहरों में अब टोटल 124 स्टोर्स हो गए हैं. इतना ही नहीं, कंपनी के बोर्ड ने पिछले महीने ही 5:1 के रेश्यो से निवेशकों को बोनस शेयर देने की अनाउंसमेंट की थी. इसका साफ-साफ मतलब यह हुआ कि यदि आपके पास इस कंपनी का एक शेयर तो आपको उसके बदले 5 शेयर मिलेंगे. ये बोनस शेयर निवेशकों को 11 नवंबर को मिल सकती है. फिलहाल कंपनी ने यही तारीख तय कर रखी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

7 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago