✕

होम / बिजनेस / Apple को पछाड़ फिर से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी Nvidia, ऐसे हुआ कमाल

Apple को पछाड़ फिर से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी Nvidia, ऐसे हुआ कमाल

ग्राफिक कार्ड और एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया फिर से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. एपल को पछाड़कर फिर से यह मुकाम हासिल किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी का ताज Nvidia के सिर सज गया है. एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एनवीडिया की शेयर बाजार में वैल्यू 3.53 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है. जबकि एपल की वैल्यूएशन वर्तमान में 3.52 ट्रिलियन डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.20 ट्रिलियन डॉलर है. इन तीनों ही कंपनियों के बीच पिछले कई महीनों से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. याद दिला दें जून में भी कुछ दिनों के लिए एनवीडिया सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही थी.

किस वजह से आई तेजी?

LSEG के आंकड़ों के मुताबिक, नए सुपरकंप्यूटिंग एआई चिप्स की बहुत ज्यादा डिमांड के चलते कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. जिसका सीधा असर उसके वैल्यूएशन पर पड़ रहा है. इस महीने यानी अक्टूबर में एनवीडिया के शेयर 18 फीसदी तक चढ़े. कुछ दिन पहले चैटजीपीटी के स्वामित्व वाली ओपनएआई ने फंडिंग राउंड की घोषणा भी की थी, जिसका असर भी कंपनी के वैल्यूशन पर पड़ा. कथित तौर पर एनवीडिया ओपनएआई के सबसे आधुनिक फाउंडेशन मॉडल GPT-4 को ट्रेन करने के लिए चिप बना रही है.

AI चिप्स की मजबूत डिमांड

एजे बेल के निवेश डायरेक्टर रस मोल्ड ने कहा अधिक से अधिक कंपनियां अब अपने रोजमर्रा के काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपना रही हैं. जिसके चलते एनवीडिया के चिप्स की डिमांड मजबूत बनी हुई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भविष्य में भी एनवीडिया के शेयरों में तेजी बनी रह सकती है. बड़ी कंपनियां एआई के मामले में खुद को स्थापित करने के लिए एआई को तरजीह दे रही हैं. जिसके लिए उन्हें चिप्स की जरूरत पड़ रही है और इसका सबसे ज्यादा फायदा एनवीडिया को हो रहा है, जो सबसे बड़ी चिपमेकर भी है.

भारत भी दे रहा AI इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर

भारत में जेनसेंग हुआंग का स्वागत करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के बड़े सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के चलते भारत आज डिजिटल क्रांति के नए युग में प्रवेश कर रहा है. Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेन्सन हुआंग ने भारत को डीप टेक्नोलॉजी हब बनाने में मुकेश अंबानी के प्रयासों की सराहना की. हुआंग ने भारत के IT क्षेत्र की क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया में बहुत कम देश हैं जहां कंप्यूटर साइंस और IT के क्षेत्र में इतने सारे प्रशिक्षित लोग हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago