✕

होम / बिजनेस / Nvidia फिर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, Apple को पछाड़ा, ऐसे किया ये कारनामा

Nvidia फिर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, Apple को पछाड़ा, ऐसे किया ये कारनामा

पिछले पांच वर्षों में इसका स्टॉक अब तक 2,700% से अधिक उछला है, और पिछली पांच तिमाहियों में से प्रत्येक में कंपनी का राजस्व दोगुने से अधिक हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के खिताब पर Nvidia ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है. चिपमेकर Nvidia पहले भी ये मुकाम हासिल कर चुकी है. इस बार भी Nvidia ने Apple को दूसरे नंबर पर धकेलकर पहला स्थान पा लिया है. दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने के पीछे Nvidia ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत को भी खूब जिम्मेदार दिखाया है. AI हार्डवेयर मार्केट में अपना दबदबा जमाने के जरिए Nvidia लगातार नए-नए रिकॉर्ड गढ़ती जा रही है. Nvidia की ताकत इतनी है कि S&P 500 इंडेक्स में इसका वेटेज 7 फीसदी है और इस साल कंपनी ने इंडेक्स के लिए 21 फीसदी की बढ़ोतरी अभी तक हासिल कर ली है.

पूरे साल के दौरान Nvidia की धमाकेदार ग्रोथ

Nvidia का मार्केट कैप शानदार उछाल के साथ 3.43 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है और इस अभूतपूर्व कारनामे को करने के लिए एआई के सहारे से कंपनी को जबरदस्त ग्रोथ दिखाने का मौका मिला है. कंपनी के AI ट्रेनिंग और रनिंग मॉड्यूल के जरिए कंपनी इस क्षेत्र में अपना रुतबा बरकरार रखे हुए है और पूरे साल के दौरान Nvidia की धमाकेदार ग्रोथ ने कारोबारी हलकों से हैरान किया है और इसके निवेशकों को मालामाल किया है.

AI पर जमकर निवेश से Nvidia को फायदा

कंपनी ने एआई की बढ़ती डिमांड को संभालने के लिए मुख्य रूप से डेटा सेंटर और एआई रिसर्चर्स पर जमकर निवेश किया है. इसके रिटर्न के रूप में Nvidia के शेयर आसमान की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं. कल के ट्रेड में अमेरिकी बाजार में नैस्डेक पर Nvidia कॉर्प के शेयर 145.61 अमेरिकी डॉलर पर बंद हुए और इसमें 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. इसी के सहारे शेयर बाजार में Nvidia एक शानदार मार्जिन के साथ अपने कॉम्पीटीटर्स को पीछे छोड़ रही है.

AI हार्डवेयर की बदौलत कंपनी छू रही आसमानी ऊंचाई

टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दबदबा छाया हुआ है और इसके दायरे में एप्पल, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा सभी टेक दिग्गज कंपनियां आ रही हैं. एआई निवेश के लिए टेक्नोलॉजी का यूज करके ये तकनीकी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स् और सेवाओं का विस्तार कर रही हैं और ग्लोबल रूप से इन सभी को चिप सप्लाई करके एनवीडिया पायोनियर बनी हुई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

बड़ी खबरें