✕

होम / बिजनेस / देश में 10 करोड़ के पास हुई क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या, RBI ने जारी किया डेटा

देश में 10 करोड़ के पास हुई क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या, RBI ने जारी किया डेटा

पिछले 5 सालों में भारत में क्रेडिट कार्ड की संख्या लगभग 10.80 करोड़ हो गई है. वहीं, डेबिट कार्ड की संख्या स्थिर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

छले कुछ सालों में भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. इतना ही नहीं पिछले 5 सालों में क्रेडिट कार्ड की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है. आज करोड़ों लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. पेमेंट में आसानी के साथ इसमें यूजर्स को कई रिवॉर्ड भी मिलते हैं, जिसके चलते इसका चलन भी बढ़ा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि देश में अब क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या लगभग 10.80 करोड़ हो गई है. वहीं, डेबिट कार्ड की संख्या स्थिर रही है. पिछले कुछ दशकों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. तो आइए आरबीआई की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं. 

क्रेडिट कार्ड यूजर्स में बंपर इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 के दिसंबर में जहां 5.53 करोड़ क्रेडिट कार्ड थे, वहीं दिसंबर 2024 में यह संख्या बढ़कर 10.80 करोड़ हो गई है. डेबिट कार्ड की बात करे तो इसकी संख्या दिसंबर 2019 में 80.53 करोड़ थी. दिसंबर 2024 में यह बढ़कर 99.09 करोड़ हो गई है.

इतना हुआ ट्रांजैक्शन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में डिजिटल पेमेंट पिछले दशक में बहुत तेजी से बढ़े हैं. साल 2013 में कुल 222 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए थे. कुल अमाउंट 772 लाख करोड़ रुपये थी. वहीं साल 2024 में यह संख्या बढ़कर 20,787 करोड़ ट्रांजैक्शन और 2,758 लाख करोड़ रुपये हो गई है. सिर्फ पिछले 5 सालों में डिजिटल पेमेंट की संख्या में 6.7 गुना और कीमत में 1.6 गुना बढ़ोतरी हुई है.

पेमेंट को बेहतर बनाने पर जोर

आरबीआई ने यह भी बताया कि उसने क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट को बेहतर बनाने के लिए UPI को दूसरे देशों के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जोड़ने का काम किया है. भारत और सिंगापुर के बीच UPI और PayNow को फरवरी 2023 में जोड़ दिया गया था. इसके अलावा, भारत के UPI ऐप्स के जरिए QR कोड से पेमेंट अब भूटान, फ्रांस, मारीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और यूएई जैसे देशों में भी किया जा सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

59 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

6 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

6 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

59 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago