✕

होम / बिजनेस / NTPC ग्रीन बाजार में होगी लिस्‍ट, SEBI से IPO के लिए मिली हरी झंडी, जानें पूरी डिटेल

NTPC ग्रीन बाजार में होगी लिस्‍ट, SEBI से IPO के लिए मिली हरी झंडी, जानें पूरी डिटेल

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ साइज के लिहाज से हुंडई मोटर इंडिया और स्विगी के आईपीओ का बाद तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनटीपीसी (NTPC) की ग्रीन एनर्जी से सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ को शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की मंजूरी दे दी है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के जरिए बाजार से 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी ने सितंबर 2024 में सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. 

क्या रहेगी फेस वैल्यू?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ में पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा यानि कंपनी नए शेयर्स जारी करेगी और प्रमोटर कंपनी आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी. 10 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू पर आईपीओ जारी किया जाएगा. फ्लोर प्राइस, कैप प्राइस और इश्यू प्राइस बीआरएलएम (BRLM) के साथ कंसलटेशन के बाद तय किया जाएगा. 

10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

सेबी के पास फाइल किए गए ड्रॉफ्ट पेपर में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि 10,000 करोड़ रुपये जो रकम आईपीओ में जुटाया जाएगा उसमें से 7500 करोड़ रुपये कर्ज का भुगतान में चला जाएगा. बचे रकम को कंपनी जनरल कॉरपोरेट पर्पस और विस्तार पर खर्च करेगी.  एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में कुछ शेयर्स कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा. कर्मचारियों को आईपीओ प्राइस में डिस्काउंट भी दिया जाएगा. एनटीपीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए भी शेयर्स रिजर्व रखे जायेंगे. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर की लिस्टिंग एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर की जाएगी.    

क्या करती है कंपनी?

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी सार्वजनिक क्षेत्र की एक महारत्ना कंपनी है जिसके रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी है और उसके पोर्टफोलियो में सोलर, विंड एनर्जी के पावर एसेट्स है. आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. बता दें कि इसके साथ ही सेबी ने अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Avanse Financial Services) के 3500 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी हरी झंडी दे दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

25 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

37 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

37 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

25 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago