✕

होम / बिजनेस / NTPC ने जारी किया Q4 का रिजल्ट, प्रॉफिट में हुआ 33% इजाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

NTPC ने जारी किया Q4 का रिजल्ट, प्रॉफिट में हुआ 33% इजाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

पब्लिक सेक्टर इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने अपनी वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने इस वर्ष कुल 1,81,166 करोड़ रुपये कमाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) ने अपनी वित्त वर्ष 2024 (Financial Year 2024) की रिपोर्ट जारी की. एनटीपीसी ग्रुप ने इस साल कुल 1,81,166 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पिछले साल ग्रुप ने 177,977 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस बार कंपनी ने अपनी इनकम में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इसके बाद निवेशकों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की.  

चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट
पब्लिक सेक्टर इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 2023-24 की चौथी तिमाही में 6490.05 रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल 4871.5 करोड़ रुपये से 33 प्रतिशत अधिक है. वहीं, कंपनी की स्टैंडअलोन टोटल इनकम 1,65,707 करोड़ रुपये रही, जोकि पिछले वर्ष 1,67,724 करोड़ रुपये थी. प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 18,079 करोड़ रुपये, जिसमें पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

पैट में 24.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी
बिजली मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.5 प्रतिशत बढ़कर 5208.87 हो गया. 
वित्त वर्ष 2024 के लिए ग्रुप की टोटल इनकम 1,81,166 करोड़ रुपये थी, जबकि पिछले वर्ष की कुल इनकम 177,977 करोड़ रुपये थी, जिसमें 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 21,332 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले वर्ष का PAT 17,121 करोड़ रुपये था, इसमें भी कंपनी ने 24.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. 

इस वर्ष 422 बिलियन यूनिट का प्रोडक्शन
एनटीपीसी ग्रुप ने पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 422 बिलियन यूनिट का बिजली प्रोडक्शन का रिकॉर्ड दर्ज किया. वहीं, पिछले वर्ष 399 बिलियन यूनिट का प्रोडक्शन हुआ था.  एनटीपीसी का स्टैंडअलोन ग्रोस प्रोडक्शन पिछले वर्ष 344 बिलियन यूनिट की तुलना में, इस वर्ष 362 बिलियन यूनिट रहा, जिसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई.
 
डिविडेंड की घोषणा
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष के परिणाम घोषित करने के बाद शेयरधारकों के लिए प्रति इक्विटी शेयर 3.25 के डिविडेंड की सिफारिश की है. आपको बता दें, कंपनी नवंबर 2023 और फरवरी 2024 में निवेशकों को कुल 4.50 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भुगतान पहले ही कर चुकी है. ऐसे में इस वर्ष निवेशकों को कुल डिविडेंड 7.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर मिलेगा, जबकि पिछले साल 7.25 रुपये डिविडेंड प्रति इक्विटी शेयर मिला था.

इसे भी पढ़ें-UPI से करते हैं पेमेंट, तो जानिए ट्रांजेक्शन के लिए क्या है नियम?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago