होम / बिजनेस / NTPC ने अपने ग्रीन एनर्जी कारोबार को लेकर बनाई को बड़ी योजना, ऐसे मिलेगा फायदा
NTPC ने अपने ग्रीन एनर्जी कारोबार को लेकर बनाई को बड़ी योजना, ऐसे मिलेगा फायदा
एनटीपीसी के अपने ग्रीन एनर्जी कारोबार को लेकर की गई बड़ी घोषणा का असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी (NTPC) ने अपने ग्रीन एनर्जी कारोबार को लेकर बड़ी योजना बनाई है. कंपनी अगले एक-दो सालों में ग्रीन एनर्जी कारोबार को अलग करके शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि NTPC इस तरह अपने अलग-अलग कारोबारों पर पूरी तरह फोकस कर पाएगी और किसी एक कंपनी की परेशानियों से दूसरी का कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा. बता दें कि पहले भी कई कंपनियां इस तरह से शेयर मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं.
सस्ती बिजली पर जोर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NTPC के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह का कहना है कि कंपनी को देश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी अनुमान है. कंपनी खपत के अनुसार बिजली की मांग को स्थिर बना रही है. साथ ही वो यह भी सुनिश्चित करेगी कि मांग बढ़ने पर सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके. पुरी ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में एनर्जी सिक्योरिटी का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण रहा है.
ये भी पढ़ें - Zomato ने 400 करोड़ का Tax भरने से क्यों किया इंकार, क्या है कंपनी का कहना?
कंपनी ने रखा ये लक्ष्य
गुरदीप पुरी ने यह भी कहा कि कोयला आधारित प्लांट कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके इस्तेमाल को नियंत्रित किया जाना चाहिए और सौलर एवं हाइड्रोजन आधारित बिजली पर अधिक फोकस किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि NTPC अगले 5-7 सालों के दौरान अपनी जीवाश्म और गैर-जीवाश्म ईंधन की क्षमता को लगभग बराबर करने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी ने अगले कुछ सालों में अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 60 गीगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. साथ ही उसे विश्वास है कि इस लक्ष्य को समय से पहले ही हासिल कर लेगी. वहीं, इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक गुरुवार को NTPC के शेयर करीब 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 311.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.
टैग्स