होम / बिजनेस / NTPC ने परमाणु ऊर्जा के लिए बनाया बड़ा प्लान, निवेश करेगी 4 लाख करोड़ रुपये

NTPC ने परमाणु ऊर्जा के लिए बनाया बड़ा प्लान, निवेश करेगी 4 लाख करोड़ रुपये

NTPC की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी अगले 23 वर्षों में लगभग 20 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता जोड़ने की प्लानिंग कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अब परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) में एक बड़ा निवेश करने जा रही है. दरअसल, एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की प्लानिंग अगले 23 वर्षों में लगभग 20 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता जोड़ने की है. इसके लिए कंपनी 4 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती है. एनटीपीसी की इस पहली परमाणु परियोजना को भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (NPCIL) के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव है, हालांकि इसके बाद कंपनी अकेले ही आगे बढ़ने की योजना बना रही है. 

4 महीने में शुरू हो सकता है काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी साल 2047 तक क्लीन एनर्जी पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा हासिल करना चाहती है, जो सरकार की विकसित भारत समयसीमा के अनुरूप है. सरकार ने हाल ही में कहा था कि भारत साल 2047 तक 100 गीगावाट की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. वहीं, राजस्थान में 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परियोजना के लिए एनपीसीआईएल के साथ मौजूदा योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक शुरू हो सकती है और यह वित्तीय वर्ष मार्च 2025 में खत्म होगा, यानी इसमें अभी 4 महीने बचे हैं. 

बढ़ जाएगी एनपीसीआईएल की हिस्सेदारी
मूल कंपनी एनपीसीआईएल से जॉइंट वेंचर को एटॉमिक यूनिट के ट्रांसफर का प्रस्ताव जल्द ही मंजूरी के लिए रखा जाएगा. सरकार ने एनपीसीआईएल और एनटीपीसी के बीच जॉइंट वेंचर, अणुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड को मंजूरी दे दी है, जिसमें एनपीसीआईएल की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की भी होगी भूमिका
एनटीपीसी लिमिटेड ने 2032 तक 60 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य रखा है. इसे एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड संचालित कर रही है. जानकारी के अनुसार ये लक्ष्य साल 2030 तक पूरा हो सकता है सौर और पवन परियोजनाओं की क्षमता के लिए निवेश लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये होगा. 2029-30 तक इनके ग्रीन प्रोजेक्ट के लिए कुल पूंजीगत व्यय करीब 5 लाख करोड़ रुपये होगा. कंपनी के इस प्लान से न केवल एनटीपीसी लिमिटेड बल्कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में भी तेजी आ सकती है. बता दें, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ कल यानी बुधवार को ही शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ है. पहले ही दिन में इसमें जबरदस्त उछाल आया है. वहीं, गुरुवार को बीएसई में इसका शेयर 4.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 127.75 रुपये पर बंद हुआ.  

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

13 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

15 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

16 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

16 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

14 hours ago