✕

होम / बिजनेस / खुल गया NTPC Green Energy का IPO, क्या आपको लगाना चाहिए पैसा?

खुल गया NTPC Green Energy का IPO, क्या आपको लगाना चाहिए पैसा?

NTPC ग्रीन एनर्जी IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशक 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसमें 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी NTPC की सहायक कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Limited) के IPO का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, आज उनके इंतदार की घड़ी भी समाप्त हो गई है. दरअसल, यह आईपीओ आज यानी 19 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. इसमें निवेशक 22 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे. इसमें शेयरहोल्डर्स कोटा भी है. इसकी लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी. तो आइए जानते हैं कि NTPC ग्रीन एनर्जी आईपीओ में आपको पैसे लगाने चाहिए या नहीं?

क्या है आईपीओ को लेकर कंपनी की पूरी योजना?
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी ने 102-108 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.  निवेशकों को एक लॉट में 138 शेयर होंगे, आवेदन 19-22 नवंबर तक किया जा सकेगा. अपर प्राइस बैंड से 1 लॉट के लिए मिनिमम 14,904 रुपये लगाने होंगें. आईपीओ का 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हैं. शेयरधारक कोटा के तहत भी आईपीओ में आवेदन किया जा सकता है. बता दें, यह पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी होगी. इसका मतलब कि आईपीओ से मिले पैसों को कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए खर्च किया जाएगा.
 
प्राइस बैंड तय होने के बाद क्यों गिरा जीएमपी? 
प्राइस बैंड तय होने से पहले ही एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ ग्रे मार्केट में छाया हुआ था, लेकिन 102 से 108 रुपये का प्राइस बैंड तय होते ही जीएमपी अचानक से धड़ाम हो गया. यह फिलहाल 1 रुपये से भी कम पर आ गया है. ग्रे मार्केट के मौजूदा रुझानों के हिसाब से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ पर 0.70 रुपये यानी 0.65 प्रसिथ का मामूली लिस्टिंग गेन मिल सकता है. दरअसल, आईपीओ निवेशकों को पहले उम्मीद थी कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ का प्राइस बैंड 30 रुपये के आसपास रहेगा. फिर चर्चा उठी कि यह 70 से 80 रुपये तक हो सकता है. इस प्राइस बैंड पर भी आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद थी. लेकिन, निवेशकों को 102-108 रुपये का प्राइस बैंड काफी महंगा लग रहा है. इतने महंगे वैल्यूएशन पर निवेशकों के लिए ज्यादा मुनाफा कमाने की गुंजाइश नहीं है.

IPO पर ब्रोकरेज की राय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रोकरेज फर्म सैमको सिक्योरिटीज (SAMCO Securities) ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ से दूरी बनाने की सलाह दी है. उसने महंगे वैल्यूएशन को लेकर चिंता जताई है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पीई रेश्यो 147.95 है, जो आईपीओ निवेशकों के लिए निकट अवधि में मुनाफा कमाने की ज्यादा गुंजाइश नहीं छोड़ता. हालांकि, SBI Securities और Reliance Securities ने लंबी अवधि के निवेशकों को आईपीओ सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें