✕

होम / बिजनेस / NTPC Green Energy IPO की हुई लिस्टिंग, धीमी शुरुआत के बाद शेयर ने पकड़ी रफ्तार

NTPC Green Energy IPO की हुई लिस्टिंग, धीमी शुरुआत के बाद शेयर ने पकड़ी रफ्तार

08 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक एनएसई पर इश्यू प्राइस से 3.24 फीसदी ऊपर 111.50 रुपये पर लिस्ट हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

NTPC Green Energy के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर फीकी लिस्टिंग हुई है. 108 रुपये के इश्यू प्राइस वाला स्टॉक एनएसई पर इश्यू प्राइस से 3.24 फीसदी ऊपर 111.50 रुपये पर लिस्ट हुआ है. बीएसई पर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर 3.33 फीसदी के उछाल के साथ 111.60 रुपये पर लिस्ट हुआ है. हालांकि लिस्टिंग के बाद निवेशकों की खरीदारी के चलते स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर 10 फीसदी के उछाल के साथ 118.80 रुपये पर जा पहुंचा है.

कंपनी ने जुटाये 10000 करोड़ रुपये 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19 से 22 नवंबर, 2024 तक खुला हुआ था. कंपनी ने आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 102-109 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड फिक्स किया गया था. रिटेल निवेशकों और संस्थागत निवेशकों (Qualified Institutional Buyers) के दमकर आईपीओ का बेड़ा पार हुआ. संस्थागत निवेशकों का कोटा 3.51 गुना तो रिटेल निवेशकों का रिजर्व कोटा 3.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है. 

लेकिन गैर-संस्थागत निवेशकों ने आईपीओ से दूरी बना ली और केवल 0.85 गुना ही उनका रिजर्व कोटा भरा जा सका है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ कुल 2.55 गुना ही भरा जा सका था. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में 138 शेयरों का एक लॉट का साइज था जिसके लिए 14904 रुपये का भुगतान करना था. निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए और ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट यानि 1794 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते थे. एम्पलॉयज को आईपीओ में 5 रुपये प्रति शेयर डिस्काउंट भी दिया गया है. 

IPO में ऑफऱ फॉर सेल नहीं 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ में नए शेयर्स जारी किए गए हैं और कोई ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर्स ऑफर नहीं किया गया है. प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची है. सेबी के पास फाइल किए गए ड्रॉफ्ट पेपर में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि 10,000 करोड़ रुपये जो रकम आईपीओ में जुटाया जाएगा उसमें से 7500 करोड़ रुपये कर्ज का भुगतान में चला जाएगा. बचे रकम को कंपनी जनरल कॉरपोरेट पर्पस और विस्तार पर खर्च करेगी. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी सार्वजनिक क्षेत्र की एक महारत्ना कंपनी है जिसके रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी है और उसके पोर्टफोलियो में सोलर, विंड एनर्जी के पावर एसेट्स है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें