✕

होम / बिजनेस / NSE ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही ट्रेडिंग सेशन में कर डाले इतने करोड़ों ट्रांजैक्शन

NSE ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही ट्रेडिंग सेशन में कर डाले इतने करोड़ों ट्रांजैक्शन

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने एक दिन में अब तक के सबसे अधिक लेनदेन दर्ज करके रिकॉर्ड बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज और दुनिया के सबसे बड़े डेरिवेटिव एक्सचेंज NSE इंडिया ने अब तक के सबसे ज्यादा लेन-देन करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. NSE के सीईओ आशीष चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. पोस्ट कर बताया कि शेयर बाजार ने एक दिन में 1971 करोड़ (19.71 बिलियन) ऑर्डर संभाले और 28.55 करोड़ (280.55 मिलियन) ट्रेड किए.

NSE सीईओ आशीष चौहान ने किया ऐलान 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बुधवार 5 जून को एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. NSE पर बुधवार को 1,971 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जो दुनिया के किसी भी स्टॉक एक्सचेंज पर एक दिन में हुआ अब तक का सबसे अधिक ट्रांजैक्शन है. NSE के सीईओ आशीष चौहान ने इसकी जानकारी दी. आशीष चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि NSE ने 2024 को 6 घंटे और 15 मिनट (सुबह 9.15 से दोपहर 3.30 बजे) के कारोबार में एक दिन में अब तक का सबसे अधिक ट्रांजैक्शन संभाला, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है. NSE ने प्रतिदिन 1,971 करोड़ ऑर्डर और 28.55 करोड़ ट्रेड संभाला. 

3500 करोड़ के ऑर्डर से झूम उठे BHEL के शेयर, निवेशकों की हुई बल्‍ले बल्‍ले…

बुधवार को आई थी 3% की तेजी

बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में 3% से अधिक की तेजी आई, जो पिछले 3 सालों में किसी एक दिन में आई अबतक की सबसे अच्छी उछाल थी. यह बढ़त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुआई में NDA की सरकार बनने की आहट के बाद आया है. NDA के सहयोगियों ने भी नई सरकार को समर्थन देने का वादा किया है. अभी तक की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी आगामी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी इस बार अकेले दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है. हालांकि TDP और JDU जैसे उसके सहयोगी ने NDA गठबंधन को समर्थन जारी रखने का वादा किया है.

NSE ने लॉन्च किया था निफ्टी EV

इससे पहले NSE की सहायक कंपनी NSE Indices Ltd ने इलेक्ट्रिक वाहन और नए जमाने के ऑटोमोबाइल सेगमेंट को ट्रैक करने के लिए भारत का पहला थीमैटिक इंडेक्स लॉन्च किया था. एक्सचेंज ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि NSE Indices ने आज निफ्टी EV और न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स लॉन्च किया है. निफ्टी EV और न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स का उद्देश्य उन कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करना है जो EV इकोसिस्टम का हिस्सा हैं या नए जमाने के ऑटोमोटिव वाहनों या संबंधित तकनीक के विकास में शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 minutes ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

6 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago

बड़ी खबरें