होम / बिजनेस / NSE IPO को बोर्ड की हरी झंडी, ऑफर फॉर सेल के जरिए बाजार में आएगा इश्यू

NSE IPO को बोर्ड की हरी झंडी, ऑफर फॉर सेल के जरिए बाजार में आएगा इश्यू

एनएसई की लिस्टिंग को भारतीय कैपिटल मार्केट के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है, जिससे बाजार की पारदर्शिता और गहराई दोनों बढ़ने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के आईपीओ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी के बोर्ड ने आईपीओ लाने को औपचारिक मंजूरी दे दी है. यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. सेबी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के कुछ ही दिनों बाद यह फैसला लिया गया है. लंबे समय से निवेशकों को इस आईपीओ का इंतजार था, जो अब खत्म होने की ओर बढ़ता दिख रहा है.

बोर्ड ने दी आईपीओ को हरी झंडी

एनएसई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को मंजूरी दी. इस आईपीओ में कोई फ्रेश इश्यू नहीं होगा, यानी कंपनी को इससे नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. सेबी की मंजूरी के बाद बोर्ड का यह फैसला आईपीओ प्रक्रिया का अहम पड़ाव माना जा रहा है.

आईपीओ कमेटी का पुनर्गठन

आईपीओ को आगे बढ़ाने के लिए एनएसई ने आईपीओ कमेटी का भी पुनर्गठन किया है. इस कमेटी की अध्यक्षता तबलेश पांडे करेंगे. इसमें श्रीनिवास इंजेती, ममता बिस्वाल, जस्टिस (रिटायर्ड) अभिलाषा कुमारी, जी शिवकुमार और एनएसई के एमडी व सीईओ आशीषकुमार चौहान को सदस्य बनाया गया है. सभी सदस्य पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर या शीर्ष प्रबंधन से जुड़े हैं.

2016 से अटका था एनएसई का आईपीओ

एनएसई ने सबसे पहले 2016 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था. हालांकि, रेगुलेटरी अड़चनों और लंबित मामलों के चलते यह प्रक्रिया करीब 10 साल तक अटकी रही. अब सेबी की मंजूरी के बाद एक्सचेंज के शेयर बाजार में लिस्ट होने की राह साफ होती दिख रही है.

कब आ सकता है ड्राफ्ट, कब होगी लिस्टिंग

इस डेवलपमेंट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एनएसई अगले 3 से 4 महीनों में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकता है. वहीं, आईपीओ की लिस्टिंग 8 से 9 महीनों के भीतर होने की संभावना जताई जा रही है.

कोल एक्सचेंज सब्सिडियरी को भी मंजूरी

आईपीओ के साथ-साथ एनएसई बोर्ड ने एक और अहम फैसला लिया है. बोर्ड ने कोल एक्सचेंज से जुड़ी एक नई सब्सिडियरी स्थापित करने को मंजूरी दी है. इस एक्सचेंज का नाम नेशनल कोल एक्सचेंज, भारत कोल एक्सचेंज या इंडिया कोल एक्सचेंज हो सकता है. इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये के कैपिटल इन्फ्यूजन की योजना बनाई गई है.

तिमाही नतीजों में दिखी मजबूत ग्रोथ

एनएसई ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे भी जारी किए हैं. इस दौरान कंपनी का मार्जिन 40.4 प्रतिशत से बढ़कर 75.9 प्रतिशत हो गया. वहीं, नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 2,409 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. मजबूत नतीजों से एनएसई की वित्तीय स्थिति और साख दोनों मजबूत होती दिख रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

16 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago