✕

होम / बिजनेस / NRAI ने Zomato, Swiggy के 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस का किया विरोध, धड़ाम से गिरे शेयर!

NRAI ने Zomato, Swiggy के 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस का किया विरोध, धड़ाम से गिरे शेयर!

 Zomato, Swiggy के शेयर में गिरावट ऐसे समय में आई है, जब नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने जोमैटो और स्विगी के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI से संपर्क किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy ) की 10 मिनट में फूड डिलीवरी वाली सर्विस का विरोध किया है. इतना ही नहीं NRAI ने जोमैटो और स्विगी के खिलाफ एक्शन लेने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से संपर्क किया है. ऐसे में NRAI के इस कदम के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुकवार (10 जनवरी, 2025) को ट्रेडिंग के दौरान फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और जोमैटो के शेयरों में 3.6 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली. स्विगी के शेयर 490 रुपये से नीचे आ गए, तो जोमैटो के शेयर की कीमत 240 रुपये से कम हो गई. 

NRAI इसलिए कर रहा स्विगी, जोमैटो का विरोध
NRAI ने  जोमैटो और स्विगी द्वारा प्राइवेट लेबलिंग और अलग-अलग ऐप के जरिये क्विक कॉमर्स फूड डिलिवरी में उनके हालिया कदम का विरोध किया और उनके खिलाफ सीसीआई से संपर्क किया है. NRAI के अनुसार दो फूड डिलिवरी दिग्गजों का ब्लिंकिट बिस्ट्रो और स्विगी स्नैक जैसे अपने स्वयं के क्विक कॉमर्स मंच के जरिये प्राइवेट लेबल वाला खाना पहुंचाना बाजार की निरपेक्षता का बुनियादी तौर पर उल्लंघन करता है, जिससे प्रतिस्पर्धा का असमान स्तर तैयार होता है.

रेस्तरां कारोबार के लिए खतरा

NRAI के अध्यक्ष सागर दरयानी ने कहा- हम इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं कि जोमैटो और स्विगी निजी लेबलिंग कर रहे हैं और खुद ही भोजन बेच रहे हैं. जोमैटो ब्लिंकिट के अलग बिस्ट्रो ऐप के जरिये और स्विगी ने त्वरित भोजन वितरण के लिए स्नैक पेश किया है. NRAI के अनुसार जोमैटो और स्विगी अपने नेटवर्क डेटा का लाभ उठाकर निजी लेबल वाले भोजन वितरण में सीधे या अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से प्रवेश कर रही हैं. यह रणनीति न केवल इन मंच पर निर्भर रेस्तरां के कारोबार को नष्ट करती है, बल्कि कॉपीराइट अधिनियम और संबंधित कानूनों के तहत गंभीर चिंताएं भी पैदा करती है.

स्विगी और जोमैटो ने ये सर्विस की लॉन्च
बता दें, हाल में स्विगी द्वारा स्नैक को 15 मिनट के भीतर नाश्ता, ड्रिंक और भोजन वितरित करने के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं, जोमैटो ने ब्लिंकिट के जरिए हाल ही में बिस्ट्रो पेश किया है, जो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो 10 मिनट के भीतर स्नैक्स, भोजन और ड्रिंक्स की डिलीवरी का दावा करता है.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

19 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

20 hours ago