✕

होम / बिजनेस / NPCI ने उठाया बड़ा कदम, जल्द ही 50 नई ऐप्स पर मिलेगी UPI पेमेंट की सुविधा! 

NPCI ने उठाया बड़ा कदम, जल्द ही 50 नई ऐप्स पर मिलेगी UPI पेमेंट की सुविधा! 

देश में यूपीआई पेमेंट सर्विस को और ज्यादा पॉपुलर बनाने के लिए NPCI ने 50 नई थर्ड पार्टी ऐप्स पर जल्द ही यूपीआई सर्विस शुरू करने की बात कही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के लोग अब हर छोटी से बड़ी पेमेंट के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई (UPI) यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं. सब्जी के ठेले से लेकर मॉल में शॉपिंग करने तक लोग यूपीआई का ही इसतेमाल कर रहे हैं. ऐसे में यूपीआई पेमेंट सिस्टम बहुत तेजी से पॉप्यूलर होता जा रहा है. इसी को देखते हुए अब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने जल्द ही देश में 50 नई पेमेंट ऐप्स पर यूपीआई सर्विस शुरू करने की घोषणा की है, ताकि यूपीआई पेमेंट सिस्टम का और ज्यादा विस्तार हो सके. तो आइए जानते हैं क्या है एनपीसीआई का पूरा प्लान? 

50 नई थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स ने जताई  यूपीआई सर्विस शुरू करने की इच्छा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीआई पेमेंट सर्विस को मैनेज करने वाली सरकारी कंपनी एनपीसीआई ने कहा है कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR-पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियों की कमाई का मुख्य जरिया) की गैर-मौजूदगी के बावजूद देश में 50 नई थर्ड पार्टी ऐप्स रियल टाइम पेमेंट के लिए यूपीआई सर्विस को अपनाना चाहती हैं. एनपीसीआई के अनुसार यूपीआई में इनकम मॉडल नहीं होने से बीते कुछ सालों में भले नई कंपनियां इस सिस्टम को अपनाने से बच रहीं हों, लेकिन बीते एक साल में यूपीआई पेमेंट सर्विस को शुरू करने के लिए नई कंपनियों के बीच रुझान बढ़ा है. यह देखा गया है कि कम से कम 50 नई थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स अब मार्केट में एंट्री करने की इच्छा रखती हैं. अभी देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन पूरी तरह से फ्री है. इसकी प्रोसेसिंग पर होने वाले खर्च का बोझ फिनटेक कंपनियां और बैंक उठाते हैं. ये आगे भी मुफ्त बना रहेगा.

क्या होता है MDR?
मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) असल में एक शुल्क होता है, जो कंपनियां उस मर्चेंट से लेती हैं जो पेमेंट रिसीव करने के लिए उसकी सर्विस का उपयोग करता है. क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिए ये कमाई का मुख्य जरिया होता है. यूपीआई पेमेंट में एमडीआर की सुविधा नहीं है, क्योंकि ये पीयर 2 पीयर नेटवर्क पर काम करता है. हालांकि कुछ पेमेंट कंपनियों ने साउंडबॉक्स, डिजिटल क्यूआर कोड और पीओएस सिस्टम डेवलप करके यूपीआई पेमेंट के लिए एमडीआर का विकल्प निकाला है.

इसे भी पढ़ें-ATM घर भूल गए, तो आधार नंबर से भी निकाल सकते हैं कैश, जानिए कैसे?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.