✕

होम / बिजनेस / अब जल्‍दी मिल जाएगा अमेरिका के लिए वीजा, सरकार ने उठाया ये कदम 

अब जल्‍दी मिल जाएगा अमेरिका के लिए वीजा, सरकार ने उठाया ये कदम 

अमेरिकी सरकार एक ओर जहां हैदराबाद में नया दूतावास खोल चुकी है वहीं दूसरे दूतावास के लिए अहमदाबाद में जमीन तलाशी जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत से अमेरिका के लिए वीजा लेने में होने वाली देरी अब आने वाले दिनों में काफी कम होने वाली है. अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि यूएस सरकार भारत में और वाणिज्‍य दूतावास खोलने को लेकर तेजी से काम कर रही है. जबकि कई पुराने वाणिज्यिक दूतावासों में स्‍टॉफ की संख्‍या में इजाफा किया जा रहा है. अमेरिकी राजदूत की ओर से कहा गया है कि इस साल में वो 10 से 15 प्रतिशत ज्‍यादा वीजा एप्‍लीकेशन को क्‍लीयर करने की तैयारी कर रहे हैं.

क्‍या बोले अमेरिकी राजदूत? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया कि अमेरिका भारत के अपने वाणिज्यिक दूतावासों में स्‍टाफ बढ़ाने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में कई नए दूतावास खोलने को लेकर भी तेजी से काम किया जा रहा है. एक नया दूतावास अहमदाबाद में बनने जा रहा है जबकि दूसरा वाणिज्यिक दूतावास अभी हाल ही में हैदराबाद में खुला है. उन्‍होंने कहा कि इस साल 10 से 15 प्रतिशत ज्‍यादा वीजा आवेदनों को क्‍लीयर करने का लक्ष्‍य है. 

इस वजह से हुई वीजा जारी करने में देरी 
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया कि अमेरिका के लिए मिलने वाले वीजा में देरी ज्‍यादा आवेदनों के कारण हुई. उन्‍होंने कहा कि अकेले भारत ही नहीं बल्कि ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों को भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने 2023 में पिछले साल के मुकाबले ज्‍यादा वीजा आवेदनों को क्‍लीयर किया है. उन्‍होंने कहा कि हम आने वाले छुट्टियों के हफ्ते में और ज्‍यादा स्‍टूडेंट, श्रमिक, कर्मचारी, पर्यटक और अन्‍य लोगों को वीजा जारी करने जा रहे हैं.  

 

भारतीयों को करना पड़ रहा था लंबा इंतजार 
भारतीय लोगों को अमेरिका के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ रहा था. वहीं बाइडेन प्रशासन ने यह भी घोषणा की कि भारतीय पेशेवरों को अपने एच1 बी वीजा के नवीनीकरण के लिए अमेरिका छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी समस्‍या को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी ने बयान दिया था कि ज्‍यादा आवेदनों को क्‍लीयर करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है, इनमें वो वीजा भी शामिल हैं जो दोनों देशों के लिए अहम हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

1 hour ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

3 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

3 hours ago

अब FSSAI के रडार पर नेस्ले और जायडस वेलनेस, लैक्टोजेन और कॉम्प्लान के दावों पर मांगा जवाब

FSSAI ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है.

5 hours ago

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा, लेकिन महंगाई ने बढ़ाई RBI की चिंता; दिसंबर में फिर बढ़ सकती है रेपो रेट

RBI ने बुधवार को 5 से 7 अक्टूबर के बीच हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक का कार्यवृत्त जारी किया. इस बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.5% करने के पक्ष में मतदान किया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

3 hours ago

जेमी बीटन: असाधारण दिमाग और अरबों डॉलर के कारोबार के पीछे ज्योतिषीय गणना

क्रिमसन एजुकेशन के संस्थापक की शैक्षणिक महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता में उभार और 2027 की संभावनाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण

51 minutes ago

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

1 hour ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

3 hours ago

Hitachi Digital ने सुमित प्रियाणी को बनाया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, AI पर रहेगा फोकस

प्रियाणी की प्राथमिकताओं में आधुनिक, डेटा आधारित और AI-सक्षम टेक्नोलॉजी ढांचा तैयार करना शामिल है. इसके जरिए कंपनी में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और कारोबार के विस्तार में सहायता मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago