✕

होम / बिजनेस / अब ट्रेन में भी मंगा सकेंगे गर्मागर्म खाना, IRCTC ने इस कंपनी से मिलाया हाथ 

अब ट्रेन में भी मंगा सकेंगे गर्मागर्म खाना, IRCTC ने इस कंपनी से मिलाया हाथ 

12 मार्च से स्विगी बेंगलुरू, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को खाना डिलिवर करना शुरू कर देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कई बार आपको ट्रेन में बना खाना पसंद नहीं आता है. ऐसी स्थिति में अभी तक ये होता था कि आपको मन मसोस कर रह जाना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब आप ट्रेन में भी गर्मागर्म खाना ऑर्डर कर पाएंगे. आपको ट्रेन में गर्मागर्म पसंदीदा खाना खिलाने के लिए आईआरसीटीसी ने स्विगी के साथ हाथ मिलाया है. यह समझौता आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर,संजय कुमार जैन, और रोहित कपूर, सीईओ, स्विगी फू़ड मार्केटप्लेस के बीच दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. 

पहले कहां-कहां मिलेगी ये सेवा 
इस समझौते के अंतर्गत, स्विगी बेंगलुरू, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में भारतीय रेलवे के यात्रियों तक अपने व्यापक रेस्तरां नेटवर्क के माध्यम से खाना पहुंचाएगा. उसके बाद आने वाले हफ्तों में यह सेवा अन्य 59 शहरों के स्टेशनों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है. आईआरसीटीसी का मानना है कि उन्‍हें उम्मीद है कि इस रुट पर यात्रियों और रेस्तरां मालिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी जिससे हमें ज़्यादा स्टेशनों पर और नए मार्गों पर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रेरणा मिलेगी।"

क्‍या बोले आईआरसीटीसी के चेयरमैन 
इस साझेदारी के बारे में आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि आईआरसीटीसी में हमारा उद्देश्य हमेशा से ऐसे नए तरीके तलाशने का रहा है जिससे हर वर्ष भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले अरबों यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाया जा सके. स्विगी के साथ इस साझेदारी से हमारे यात्रियों के लिए खाने के विकल्प बढ़ जाएंगे और उनकी यात्रा सुविधाजनक होगी जिससे उनकी यात्रा यादगार हो जाएगी.

क्‍या बोले स्विगी के सीईओ 
इस समझौते के बाद स्विगी के सीईओ फूड मार्केट प्‍लेस रोहित कपूर ने कहा, स्विगी का मिशन ग्राहकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना है. भारतीय रेलवे हमारे देश के जीवन का आधार है जो हर वर्ष 8 अरब से अधिक यात्रियों को परिवहन का साधन उपलब्ध कराती है. ये रेल यात्राएं विभिन्न राज्यों और जिलों से होकर गुजरती है, ऐसे में अगर यात्रियों को भारत के खानपान से जुड़ी विविधताओं के बारे में जानने के लिए खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलता है, तो इससे उनका अनुभव अधिक सुविधाजनक और आनंददायक बन जाता है. 

आम तौर पर यात्रियों को लंबे सफर के दौरान जिस एक प्रमुख चुनौती का सामना करना पड़ता है, वह है अलग-अलग तरह के खानपान के विकल्पों की कमी। इस समझौते के बाद चुनिंदा ट्रेनों के यात्रियों को अच्छी क्वालिटी के गर्मागर्म खाने के विकल्प मिलेंगे जो सीधे उनकी सीट तक पहुंचाए जाएंगे। इस तरह उनकी यात्रा सुविधाजनक और मज़ेदार खानपान के अनुभव में बदल जाएगी.

कैसे मंगा सकेंगे ट्रेन में खाना?  
यात्री नीचे दिए चरणों का पालन करने स्विगी के माध्यम पहले से खाना ऑर्डर करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.   
● आईआरसीटीसी ऐप्लिकेशन पर अपनी पीएनआर डालें
● फूड डिलिवरी के लिए अपना पसंदीदा स्टेशन चुनें
● स्विगी पर रेस्तरां की व्यापक सूची देखें
● कोई रेस्तरां चुनें जो उस जगह और समय पर डिलिवरी कर सके
यात्रियों को दिया जाने वाला भोजन गर्म और ताजा रखने के लिए स्विगी बैग्स में पैक किया जाएगा. स्विगी के डिलिवरी पार्टनर डिलिवरी से एक्स मिनट पहले तय प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएंगे, ग्राहक को खाना डिलिवर करेंगे और खाने की डिलिवरी पूरी करेंगे. यह प्रक्रिया अच्छी तरह पूरी हो, समस्या का निस्तारण सही तरीके से हो और यात्रियों को सुविधा मिले, यह पक्का करने के लिए स्विगी के सपोर्ट एजेंट को समस्या का निस्तारण करने की प्रक्रिया, आभार जताने और ऑर्डर रद्द करने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा.  ग्राहक की समस्या और ऑर्डर स्टेटस के आधार पर, सपोर्ट एजेंट रेस्टोरेंट और डिलीवरी पार्टनर से भी जुड़ सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: ब्‍लूमबर्ग के इस कदम से इन अहम देशों की सूची में भारत हो जाएगा शामिल
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.