✕

होम / बिजनेस / अब Flipkart से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, ऐप में शामिल हुईं 5 नई कैटेगरी

अब Flipkart से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, ऐप में शामिल हुईं 5 नई कैटेगरी

Flipkart App में बिजली बिल भुगतान और मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन के अलावा 5 नई कैटेगरी को शामिल किया गया. फ्लिपकार्ट ने डिजिटल पेमेंट में विस्तार के लिए यह कदम उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय ई-कॉमर्स में पैर जमाने के बाद अब फ्लिपकार्ट (Flipkart ) ने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में भी कदम रखा है. डिजिटल पेमेंट में विस्तार के लिए फिल्पकार्ट ने डिजिटल सॉल्यूशन कंपनी बिलडेस्क (Billdesk) के साथ साझेदारी की. इस साझेदारी के बाद फ्लिपकार्ट ऐप में 5 नई कैटेगरी को शामिल किया. फ्लिपकार्ट ने नई कैटेगरी में फास्टैग (Fastag), डीटीएच रिचार्ज (DTH Recharges), लैंडलाइन (Landline), ब्रॉडबैंड (Broadband) और मोबाइल पोस्टपेड बिल पेमेंट (Mobile Postpaid Bill) को शामिल किया है. 

5 रिचार्ज और बिल पेमेंट कैटेगरी शुरू की
 
फ्लिपकार्ट ने बुधवार को अपने एप पर फास्टैग, डीटीएच रिचार्ज, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और मोबाइल पोस्टपेड बिल भुगतान सहित पांच नई रिचार्ज और बिल पेमेंट कैटेगरी शुरू करने का ऐलान किया. फ्लिपकार्ट पर फिलहाल बिजली और मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज जैसे ऑप्शन मौजूद थे. फ्लिपकार्ट ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित भारत बिल पेमेंट्स सिस्टम (BBPS) के साथ नई सर्विसेज को इंटीग्रेट करने के लिए बिलडेस्क के साथ साझेदारी की है. अब आप फ्लिपकार्ट यूपीआई से मिलने वाले सुपरकॉइन्स के जरिए 10 फीसदी तक छूट हासिल कर सकते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

फ्लिपकार्ट पेमेंट्स और सुपरकॉइन्स के वाईस प्रेसिडेंट गौरव अरोड़ा ने कहा कि डिजिटल पेमेंट सेक्टर में जबरदस्त तेजी आ रही है. लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इलेक्ट्रॉनिक मोड से बिल पेमेंट कर रहे हैं. इसलिए हम कस्टमर्स को अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा सर्विसेज ऑफर करना चाहते हैं. हम कस्टमर्स के लिए फ्लिपकार्ट वन स्टॉप डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं ताकि वह किसी भी समय और कहीं से भी बिना किसी रुकावट के सुरक्षित पेमेंट कर सकें. बिलडेस्क के को फाउंडर अजय कौशल ने कहा कि हम फ्लिपकार्ट को सेवाएं देकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं.

BBPS ने प्रोसेस किए 1.3 अरब ट्रांजेक्शन

वित्त वर्ष 2024 में बीबीपीएस (Bharat Bill Payment System) ने लगभग 1.3 अरब ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए हैं. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2026 तक 3 अरब से ज्यादा होने की उम्मीद है. भारत बिल पेमेंट्स सिस्टम में 20 से ज्यादा तरह के बिल और 21,000 से अधिक बिलर्स मौजूद हैं. अब 70 फीसदी से ज्यादा बिल पेमेंट डिजिटल तरीकों से किए जा रहे हैं. फ्लिपकार्ट ने नई कैटेगरी लॉन्च करके इस सेक्टर में बढ़ती मांग को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है.

लीडिंग पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी है BBPS

बिल डेस्क की बात करें तो ये भारत की लीडिंग पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी है जो भारत बिल पेमेंट सिस्टम के साथ मिलकर नई सर्विस ला रही है. इसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा स्थापित किया गया है. अभी नए यूजर्स के लिए स्कीम भी लाई गई है और यूजर्स इसका इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत तक की छूट हासिल कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें फ्लिपकार्ट यूपीआई का इस्तेमाल करना होगा. इन नई कैटेगरी के आने के बाद यूजर्स बिल और रिचार्ज की सुविधा का आनंद उठा सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.