होम / बिजनेस / अकासा एयर ने फिर चौंकाया, इस बजट एयरलाइन ने की ऐसी घोषणा खुश होंगे ‘ये’ लोग

अकासा एयर ने फिर चौंकाया, इस बजट एयरलाइन ने की ऐसी घोषणा खुश होंगे ‘ये’ लोग

सस्ती हवाई यात्रा उपलब्ध कराने के लिए मशहूर अकासा एयर ने कहा है कि वो यात्रियों को अफोर्डेबल टिकट देती रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बजट एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) भारतीय आसमान में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में लगी है. कंपनी को अब तक अच्छा रिस्पांस मिला है. साथ ही उसकी मौजूदगी से एविएशन सेक्टर के अन्य प्लेयर्स की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. शेयर मार्केट के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत राकेश झुनुझुनवाला की अकासा एयर ने अब कुछ ऐसा किया है, जिससे Pet Lovers का खुश होना लाजमी है.

इस दिन से शुरू होगी बुकिंग 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अकासा एयर ने कहा है कि अब उनके विमानों में लोग अपने पालतू पशु के साथ यात्रा कर सकेंगे. आकाश एयर के सह-संस्थापक, मुख्य विपणन और अनुभव अधिकारी बेलसन कॉटिन्हो ने बताया कि नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत दी जाएगी. खासबात ये है Pet Animals केबिन में भी जा सकेंगे और उन्हें कार्गो के रूप में भी ले जाया जा सकेगा. पालतू जानवरों के साथ सफर करने के लिए 15 अक्टूबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी.

ऐसी होगी विमानों में व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, केबिन में सात किलो तक के पालतू जानवर को ले जाया जा सकेगा. उससे ज्यादा वजन वाले जानवरों को कार्गो एरिया में भेजा जाएगा. बता दने कि अभी तक पेट्स के साथ ट्रेवल की सुविधा सिर्फ एयर इंडिया में ही थी. ऐसे में अकासा एयर का यह कदम उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. कई लोग अपने पेट्स के साथ सफर करना चाहते हैं, लेकिन ऑप्शन नहीं होने के चलते ऐसा नहीं कर पाते. अब उनके पास एक नहीं दो विकल्प मौजूद होंगे.

सस्ते टिकट मिलते रहेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स में एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनय दुबे के हवाले से बताया गया है कि कंपनी एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दाम ऊपर-नीचे होने को लेकर चिंतित नहीं है. वह यात्रियों को सस्ते टिकट उपलब्ध कराती रहेगी, क्योंकि वह लॉन्ग टर्म स्ट्रेटेजी पर काम कर रही है. गौरतलब है कि अकासा ने इस साल अगस्त में अपना परिचालन शुरू किया था और उसकी अगले साल की दूसरी छमाही में इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू करने की भी योजना है. इस समय कंपनी के बेड़े में छह विमान हैं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 18 करने की तैयारी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

8 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

8 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago