होम / बिजनेस / अब राकेश झुनझुनवाला के 'अकासा एयरलाइंस' का क्या होगा? जानिए CEO ने क्या कहा

अब राकेश झुनझुनवाला के 'अकासा एयरलाइंस' का क्या होगा? जानिए CEO ने क्या कहा

CEO विनय दुबे ने कहा, "झुनझुनवाला को धन्यवाद, जिसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चेन्नई: दिवंगत ब्रोकर-निवेशक 'बिग बुल' राकेश झुनझुनवाला द्वारा स्थापित भारत की नई प्राइवेट एयरलाइन अकासा का अब क्या होगा? ये सवाल कई लोगों के मन में है, क्योंकि इसके परिचालन शुरू होने के कुछ दिन बाद ही झुनझुनवाला का निधन हो गया. तो आपको बता दें कि अकासा एयर के पास पैसों की कोई दिक्कत नहीं है. कंपनी के CEO विनय दुबे के अनुसार अकासा एयर के पास वित्तीय संकट नहीं है.

72 विमानों को शामिल करने की योजना
उन्होंने कहा कि कंपनी को दिल्ली में अपना तीसरा विमान मिला है, जिसे जल्द ही मुंबई-बेंगलुरु सेक्टर में परिचालन में लाया जाएगा. संस्थापक और सीईओ विनय दुबे ने एक बयान में कहा, "हम हर दो सप्ताह में एक नया विमान जोड़कर अपने बेड़े में वृद्धि करना जारी रखेंगे." उन्होंने कहा, "झुनझुनवाला को धन्यवाद, जिसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे, अकासा एयर अगले पांच वर्षों में 72 विमानों को शामिल करने के लिए वित्तीय साधनों के साथ एक अच्छी तरह से पूंजीकृत एयरलाइन है."

पैसों की कोई दिक्कत नहीं
उन्होंने कहा, "वास्तव में, हमारा वित्तीय मंच इतना मजबूत है कि अकासा को अगले 18 महीनों में एक विमान ऑर्डर देने की अनुमति मिल जाएगी जो हमारे पहले की तुलना में काफी बड़ा होगा. सरल शब्दों में, हमारी सेफ ग्रोथ है." 

14 अगस्त को झुनझुनवाला का निधन
गौरतलब है कि 14 अगस्त, रविवार की सुबह बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. झुनझुनवाला ने 1985 में सिर्फ 5,000 रुपये के साथ अपना पोर्टफोलियो शुरू किया था और फिर यह 11,000 करोड़ रुपये के बड़े पोर्टफोलियो में चला गया. एक निवेशक और प्रमोटर के रूप में उनका नया कार्यकाल अकासा एयर था, जिसे पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया गया था.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

17 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago