✕

होम / बिजनेस / टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी, अब इस कंपनी में जाएगी हजारों की नौकरी, ये रही वजह

टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी, अब इस कंपनी में जाएगी हजारों की नौकरी, ये रही वजह

ट्रैफिक डायरेक्ट करने वाली और स्विच बनाने वाली कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी की प्लानिंग कर रही है. अगले कुछ दिनों में कंपनी 6,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक कंपनी सिस्को (Cisco) सिक्योरिटीज ने नौकरियों में बड़े स्तर पर कटौती का ऐलान किया है. कंपनी अपने वर्कफोर्स में करीब 7 प्रतिशत की कटौती करने जा रही है. सिस्को के इस ऐलान के बाद 6 हजार से अधिक नौकरियों पर तलवार लटक गई है. एक साल में यह दूसरी बार है कि सिस्को ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की घोषणा की है. इसके पहले फरवरी महीना में कंपनी ने 4000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. 

क्यों छंटनी की तैयारी में सिस्को?

बता दें कि सिस्को इस कटौती के जरिए अपने खर्च को कम करके अपना ध्यान साइबर सुरक्षा और एआई (AI) पर फोकस करना चाहती है. अमेरिका में एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी के मुताबिक कंपनी को इस कदम से लागत में 1 बिलियन डॉलर की कटौती करने में मदद मिल सकती है. कंपनी इससे AI और साइबर सिक्योरिटी पर खर्च बढ़ाएगी. सिस्को को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही तक कंपनी 700 से 800 मिलियन डॉलर तक बचाने में सफल रहेगी. वहीं बाकी राशि साल के अंत तक बचाने का लक्ष्य है.

अमेरिकी मंदी का असर

अमेरिका में मंदी की आहट के बाद ग्लोबल लेवल पर कई सेक्टर्स में संकट छाने की आशंका जताई गई है. दुनिया भर के शेयर बाजारों में इनवेस्टर्स ने अपनी होल्डिंग्स घटा दी है. तमाम कंपनियां छंटनी को लेकर मंथन करनी शुरू कर दी हैं. अमेरिकी इकोनॉकी अगर और खराब हुई तो पूरी दुनिया पर असर होगा. लाखों नौकरियों के जाने की शुरूआत हो चुकी है. फिलहाल, अमेरिका में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंचने की ओर है. हालांकि, बेरोजगारी की मार दुनिया के देशों पर भी पड़ेंगे क्योंकि अधिकतर ग्लोबल कंपनियों के हेडक्वाटर्स अमेरिकन स्टेट्स में है. भारत में भी अमेरिकी मंदी का असर देखने को मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता.

Cisco इन AI कंपनियों में कर रही निवेश

सिस्को ने जून 2024 में AI स्टार्टअप कंपनी Cohere, Mistral और Scale में निवेश करने का ऐलान किया था. कंपनी इन तीनों स्टार्टअप्स में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाली है. इसके अलावा कंपनी Nvidia के साथ मिलकर AI पर काम करने वाली है. सिस्को से पहले Intel ने भी 15,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. उससे पहले डेल ने भी 12,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया था. साल 2024 में दिग्गज कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी है. माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल जैसी बड़ी कंपनियों ने हाल के कुछ महीनों में एंप्लाइज की छंटनी का ऐलान किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

3 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

3 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

18 hours ago