होम / बिजनेस / अब दुनिया का ये बड़ा ग्रुप घटाने जा रहा है Paytm में अपनी हिस्सेदारी

अब दुनिया का ये बड़ा ग्रुप घटाने जा रहा है Paytm में अपनी हिस्सेदारी

Ant Group ने वन 97 कम्युनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी कम करने के विकल्पों के बारे में सोच रही है, कंपनी ने ये फैसला शेयर बायबैक के कारण इसके शेयर प्रतिशत में निष्क्रिय रूप से हुए इजाफे के चलते लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीनी फिनटेक कंपनी के मालिक जैक मा के मालिकाना हक वाला Ant Group भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी फर्म पेटीएम में अपने कुछ शेयरों को बेचने पर विचार कर रही है. कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है. कंपनी ने ये निर्णय शेयर बायबैक के कारण इसके शेयर प्रतिशत में निष्क्रिय रूप से हुए इजाफे के चलते लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये बातचीत प्रारंभिक है और रेग्‍यूलेरी और प्राइस निर्धारण संबंधी चर्चा  के बाद इनमें बदलाव हो सकता है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Ant Group  ने इस बाबत अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

क्‍यों ले रही है कंपनी ये निर्णय

Ant Group से संबद्ध अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड द्वारा अपने शेयर बेचे जाने के बाद ये निर्णय लिया गया है, वहीं दूसरी ओर ई-कॉमर्स कंपनी के लिए यहां बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव भी इसकी एक वजह बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Ant Group के शेयरों की बिक्री तकनीकी कारणों से होगी न कि राजनीतिक कारणों से होगी. Ant Group के पास दिसंबर तक वन 97 का 24.86% हिस्सा था, लेकिन पुनर्खरीद के बाद बकाया शेयरों की संख्या कम होने के बाद इसकी होल्डिंग 25% से ऊपर हो गई. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि  Ant Group के पास 13 फरवरी को बायबैक पूरा होने के बाद अपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए 90 दिनों का समय है. वन 97 ने दिसंबर में 8.5 अरब रुपये ($100 मिलियन) की पुनर्खरीद की घोषणा की थी.

एयरटेल, पेटीएम से मिला सकता है हाथ

मीडिया रिपोर्ट ये भी बता रही हैं कि Ant Group के इस निर्णय के बीच भारतीय दूरसंचार टाइकून सुनील मित्‍तल अपने एयरटेल पेमेंट बैंक की यूनिट को पेटीएम में मर्ज करके पेटीएम में हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं. मित्तल एक शेयर सौदे जरिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में जोड़ना चाहते हैं और पेटीएम के अन्‍य शेयर धारकों से पेटीएम के शेयर खरीदना चाह रहे हैं, वहीं मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि दोनों के बीच बातचीत चल रही है लेकिन इससे जुड़े लोगों का कहना है कि ये सौदा होना मुश्किल है.

Ant Group कर रहा अनुमति का इंतजार

Ant Group ने पूरे एशिया में पेमेंट सर्विसेज का एक नेटवर्क बनाने के उद्देश्य से उसकी चीन से बाहर 10 फिनटेक वॉलेट में निवेश किया है. Ant Group  एक वित्तीय होल्डिंग कंपनी के लाइसेंस के लिए ग्रीन सिग्‍नल का इंतजार कर रही है जो यह सुनिश्चित करेगी कि वह अपने फिनटेक ऑपरेशन को जारी रख सके. इसे लेकर कंपनी को एक सकारात्‍मक सिग्‍नल भी मिला है. रेग्‍यूलेटर ने फर्म के कंज्‍यूमर ऋण सहयोगी को पूंजी बढ़ाने की अनुमति दी है. अरबपति जैक मा, जो काफी हद तक लोगों की नज़रों से दूर रहे हैं, उन्‍होंने कहा है कि वह एक व्यापक वापसी के बीच Ant Group का नियंत्रण छोड़ देंगे, लेकिन बावजूद इसके अभी भी वो कंपनी में शेयर रखते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

4 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

7 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago