✕

होम / बिजनेस / अब बाजार में 100 रुपये किलो तक पहुंची ये सब्‍जी, क्‍या बुझ पाएगी सब्जियों में लगी ये आग?

अब बाजार में 100 रुपये किलो तक पहुंची ये सब्‍जी, क्‍या बुझ पाएगी सब्जियों में लगी ये आग?

बाजार में महंगाई तो लंबे समय से बनी हुई है लेकिन चुनाव खत्‍म होने के बाद सभी चीजों में तेजी देखने को मिल रही है. यही नहीं आने वाले दिनों में बारिश के बढ़ने के साथ महंगाई और भी बढ़ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनाव खत्‍म होने के साथ ही महंगाई ने ऐसा बम फोड़ा है कि हर जगह उसका असर नजर आ रहा है. डीजल पेट्रोल से लेकर बात करने वाले मोबााइल का बिल हर जगह महंगाई लगातार आम आदमी को परेशान कर रही है. वहीं पहले से लोगों को परेशान कर रही है सब्जियों ने और परेशान कर दिया है. कुछ सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति तक पहुंच चुके हैं. महंगाई के जख्‍म ने आम आदमी को परेशान कर दिया है. 

आखिर कौन सी है ये 100 रुपये किलो वाली सब्‍जी? 
सब्जियों की महंगाई का सामना आम आदमी कई दिनों से कर रहा है. लेकिन कोई नहीं जानता था कि शिमलामिर्च 100 रुपये पार पहुंच जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंडी में शिमलामिर्च 80 से 90 रुपये प्रति किलो के रेट से मिल रही है. जबकि बाजार में आने पर ये 100 रुपये किलो तक बिक रही है. हालांकि मंडी के दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में ये कम हो सकती है लेकिन अभी बाजार में शिमलामिर्च 100 रुपये किलो तक बिक रही है. 

ये भी पढ़ें: महंगाई के दौर में Jio के बाद अब Airtel ने बढ़ाया टैरिफ, रिचार्ज के लिए देना होगा इतना ज्‍यादा

प्‍याज ने लगाया अर्धशतक 
एक ओर जहां शिमलामिर्च 100 रुपये किलो बिक रही है वहीं दूसरी ओर प्‍याज के दामों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. इन दिनों बाजार में प्‍याज की कीमत 50 रुपये किलो तक पहुंच गई है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार प्‍याज की फसल कम हुई है. बावजूद उसके प्‍याज का निर्यात खोल दिया गया है. पिछले महीने प्‍याज 30 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन अब उसमें 10 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हो गया है. बाजार में प्‍याज 50 रुपये किलो तक बिक रही है. 

आखिर क्‍या हैं सब्जियों के दाम? 
सब्जियों के दामों पर नजर डालें तो मौजूदा समय में बाजार में टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. जबकि घीया 50 रुपये किलो, 20 रुपये किलो तक बिकने वाला आलू 35 रुपये किलो बिक रहा है. इसी तरह प्‍याज 50 रुपये, भिंडी 40 से 50 रुपये किलो, करेला 50 रुपये किलो,किलो,शिमला मिर्च 100 रुपये से 150 रुपये किलो और अरबी 80 रुपये किलो तक बिक रही है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

40 seconds ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

40 seconds ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

4 hours ago