होम / बिजनेस / अब फोल्ड होने वाले फोन को लेकर काम कर रही है दुनिया की ये नामी कंपनी
अब फोल्ड होने वाले फोन को लेकर काम कर रही है दुनिया की ये नामी कंपनी
एप्पल के सामने सबसे बड़ी चुनौती जहां पतले फोन में सभी तरह की तकनीक इंस्टाल करने की है तो वहीं फोल्डेबल आईपैड बनाने की भी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
मोबाइल की दुनिया में एप्पल एक ऐसा नाम है जिसके यूजर उसके क्वॉलिटी प्रोडक्ट के दिवाने हैं. लेकिन अब दुनिया की ये नामी कंपनी मोबाइल और आईपैड सेगमेंट में नया प्रोडक्ट लेकर आ रही है जो फोल्डेबल होगा. इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि एप्पल अब फोल्डिंग फोन और आईपैड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि एप्पल ने ये कदम सैमसंग की Z सीरिज को टक्कर देने के लिए उठाया है.
आखिर क्या है ये पूरा मामला ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल फोल्डेबल आईफोन और आईपैड बनाने को लेकर काम कर रही है. उसकी विशेषज्ञ टीम फोल्डेबल फोन की मेकिंग से लेकर उसकी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे वो भी आने वाले समय में सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप श्रृंखला की तरह अपना भी फोन लेकर आ सके. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वो भी क्लेमशैल तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है.
एप्पल के लिए ये है सबसे बड़ी चुनौती
एप्पल के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वो इस मजबूती को कैसे बरकरार रखे. एप्पल के फोनों को उसकी मजबूती के लिए भी जाना जाता है. खबर ये भी है कि कंपनी 2024 और 2025 तक इस फोन को लॉन्च नहीं करने वाली है. क्योंकि वो इसे अपने दूसरे फोन जितना पतला और फोल्डेबल बनाना चाहती है. एप्पल के इंजीनियरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये भी है कि फोल्डेबल फोन जब खुलेगा तो उसकी स्क्रीन को कैसे मजबूत बनाया जाए. साथ ही इतने पतले फोन में सभी तकनीकों को देना भी आसान नहीं है.
फोल्डेबल आईपैड में ये है चुनौती
एप्पल फोन के साथ-साथ अपने फोल्डेबल आईपैड बनाने को लेकर भी काम कर रही है. आईपैड बनाने को लेकर उसके सामने चुनौती ये है कि जब वो फोल्ड हो तो उसमें किसी तरह की क्रीज न हो और और जब खुले तो स्क्रीन में किसी प्रकार की परेशानी ना दिखे.
ये भी पढ़ें: RBI ने बताया कि आखिर क्यों हुई PayTm के खिलाफ कार्रवाई, ये रही वजह
टैग्स