✕

होम / बिजनेस / अब बिकने जा रही है अंबानी के छोटे भाई की ये कंपनी, जानते हैं कौन है खरीदार 

अब बिकने जा रही है अंबानी के छोटे भाई की ये कंपनी, जानते हैं कौन है खरीदार 

अनिल अंबानी की इस कंपनी को टीएसडीसी खरीद रही है जो एनटीपीसी की सहयोगी कंपनी है. ये वही कंपनी है जो टिहरी डैम का ऑपरेशन देखती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिकने जा रही है. अरुणाचल प्रदेश में स्थित 1200 मेगावॉट क्षमता वाले हाइड्रोलिक पावर प्रोजेक्‍ट को केन्‍द्र सरकार की कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड खरीदने जा रही है. रिलायंस पावर की ओर से एक्‍सचेंज को इसकी जानकारी मुहैया कराई गई है. इस कंपनी को बेचने का मकसद फंड जुटाना है. जिस कंपनी को बेचा जा रहा है उसका नाम कलाई पावर लिमिटेड है और ये रिलायंस पावर की एक सहयोगी कंपनी है. 

30 दिसंबर को साइन हुई है डील 
टीएसडीसी(टिहरी हाइड्रो पावर कॉरर्पोरेशन) और कलाई पावर लिमिटेड के बीच इस समझौते पर हस्‍ताक्षर 30 दिसंबर को हुए. इस समझौते के तहत कलाई के दो जलविद्युत परियोजना के इंटीलेक्‍चुअल राइट से लेकर फिजिकल प्रॉपर्टी,  स्‍टडी, मंजूरी और डिजाइन को टीएचडीसी को ट्रांसफर किए जाएंगे. इस डील की कुल राशि 128.39 करोड़ रुपये है, जो कुछ शर्तों पर निर्भर है. 

कहां से कहां पहुंच गई कंपनी 
रिलायंस पावर वो कंपनी है जो बाजार की कभी सबसे चहेती कंपनी हुआ करती थी. 2008 में जब कंपनी का आईपीओ आया था उस वक्‍त इसे रिकॉर्ड बोली मिली थी. कंपनी के शेयर की कीमत 261 रुपये थी. 2007 में फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी देश के तीसरे सबसे बड़े रईस थे और उनकी नेटवर्थ 45 बिलियन डॉलर थी. लेकिन आज उनकी नेटवर्थ काफी कम हो चुकी है और रिलायंस पावर का शेयर 24.13 रुपये पर आ चुका है. अगर इस शेयर के 52 हफ्तों के न्‍यूनतम स्‍तर को देखें तो वो 9.05 रुपये है. 

ये भी पढें: Phone Pe की इस कंपनी के सीईओ ने दिया इस्‍तीफा, ये रही इसकी वजह

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

16 hours ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

17 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

17 hours ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

17 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान वैश्विक साझेदारी 2.0: द्विपक्षीय व्यापार से वैश्विक सशक्तीकरण तक

इस लेख में विभव कांत उपाध्याय बताते हैं कि इस साझेदारी के अगले अध्याय में बाजारों और परियोजनाओं से आगे बढ़कर संस्थानों, प्रणालियों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना क्यों जरूरी है.

12 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

17 hours ago

क्रिस्टियन अमनपोर जून 2027 में छोड़ेंगी CNN, 43 साल का सफर होगा खत्म

इंटरनेशनल जर्नलिज्म की प्रमुख हस्तियों में शामिल क्रिस्टियन अमनपोर ने CNN से अलग होने का फैसला किया है. महीनों तक विचार करने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है.

13 hours ago