होम / बिजनेस / अब ये कंपनी देने जा रही है 20 लाख लोगों को एआई का प्रशिक्षण? जानते हैं कौन है ये?

अब ये कंपनी देने जा रही है 20 लाख लोगों को एआई का प्रशिक्षण? जानते हैं कौन है ये?

सत्‍य नडेला ने ये भी कहा कि दुनिया में सभी देश इसमें निवेश कर रहे हैं. सबसे अहम बात ये भी है कि एआई इकोनॉमी को बदल सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर में सफलतापूर्वक एआई चैटबॉट चला रही कंपनी आने वाले कुछ सालों में देश में एआई का प्रशिक्षण देने जा रही है. भारत दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्‍य नडेला ने कहा कि वो भारत की 20 लाख वर्कफोर्स को एआई का प्रशिक्षण देंगे. इसका प्रारूप क्‍या होगा ये अभी सामने नहीं आ पाया है लेकिन अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही देश की अलग-अलग कंपनियों में काम करने वाले प्रोफेशनल के लिए ये एक बड़ा अवसर होने जा रहा है. 

क्‍या बोले सत्‍य नडेला? 
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍य नडेला ने कहा कि 20 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. उन्‍होंने कहा कि इस प्रयास से ये वर्कफोर्स दुनिया में नए कौशल की तकनीक को सीख सकेगा. उन्‍होंने कहा कि इससे जहां नई नौकरियां सृजत होंगी वहीं दूसरी ओर कौशल भी बढ़ेगा. उन्‍होंने कहा कि इस काम को करने जा रही संस्‍था कार्य (Kaarya) की बैकएंड टीम से मिलकर वो बेहद खुश है. 

आखिर क्‍या करती है कार्य (Kaarya)
कार्य एक ऐसी संस्‍था है जो ग्रामीण भारतीय श्रमिकों और कंपनियों को डेटा सुविधा देने का काम करती है. युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम करती है. कंपनी इसके अतिरिक्‍त डेटा टेक्‍नोलॉजी भी प्रोवाइड करने का काम करती है. इस संस्‍था का प्रमुख कार्य ये भी है कि जिन लोगों को डिजिटल सेवाएं नहीं मिल पाती हैं उन्‍हें वो ये भी मुहैया कराए. 

भारत की जीडीपी में एआई की बढ़ रही है भूमिका 
माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्‍य नडेला ने ये भी कहा कि एआई भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को आगे बढ़ने में बड़ी मदद कर सकता है. उन्‍होंने कहा कि कोई भी तकनीक तभी कामयाब है जब वो किसी देश की इकोनॉमी को आगे बढ़ने में मदद करे. उन्‍होंने ये भी कहा कि देश की कंपनियों पहले से ही एआई को लेकर काम कर रही है. सत्‍य नडेला 2025 के लक्ष्‍यों को लेकर बेहद महत्‍वाकांक्षी भी हैं और जिसमें विकास का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा एआई से संचालित होने की उम्‍मीद है. 

इसमें निवेश बढ़ा सकता है ग्रोथ 
सत्‍य नडेला ने ये भी कहा कि हमें इसे ब्रिटेन की औद्योगिक क्रांति से समझना चाहिए. उन्‍होंने विकास करने के लिए देश की जीडीपी का 10 प्रतिशत से ज्‍यादा पैसा रेलवे के विकास में लगा दिया. इसका असर वहां देखने को भी मिला. इसी तरह अगर कोई भी देश एआई में निवेश करता है तो ये उसकी ग्रोथ और विकास की संभावनाओं में इजाफा हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि एआई वो तकनीक है जो अर्थव्‍यवस्‍थाओं की रफ्तार को पंख लगा सकती है. 

ये भी पढ़ें: आज ऑटो सेक्‍टर की सभी कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा है: डॉ. अनुराग बत्रा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

23 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

22 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago