होम / बिजनेस / इस कंपनी ने लिया छंटनी का फैसला, जानिए कितनों पर गिरेगी गाज  

इस कंपनी ने लिया छंटनी का फैसला, जानिए कितनों पर गिरेगी गाज  

दुनियाभर के बाजार में तंग होते हालातों के बीच सभी कंपनियां अपनी ऑपरेटिंग कॉस्‍ट को कम करने को लेकर काम कर रही है. इसी कड़ी में मोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर Xiaomi India एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भारत के मोबाइल सेक्‍टर में अपनी अहम हिस्‍सेदारी रखने वाली Xiaomi India आने वाले वक्‍त में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही हैं. कंपनी कर्मचारियों की संख्या में कमी की रणनीति पर गंभीरता से विचार कर रही है. Xiaomi India अपने संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाते हुए संसाधनों को अधिक प्रभावी ढंग से इस्‍तेमाल करने के लिए इन दिनों मूल्यांकन कर रही है.

आखिर क्‍या हैं इसके कारण 
लोकप्रिय चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड Xiaomi India इस कदम को कई कारणों के चलते उठा रही है.  पीछे के जो कारण हैं उनमें उसकी बाजार में गिरती हिस्‍सेदारी उसकी बड़ी चिंता है, सिर्फ यही नहीं कंपनी को लेकर लगातार बढ़ती सरकारी एजेंसियों की जांच और अपने संचालन को और बेहतर करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi India ने कर्मचारियों की संख्या कम करने की रणनीति शुरू की है, जिसका लक्ष्य अपने कार्यबल को 1,000 से कम कर्मचारियों तक लाना है.

2023 में कंपनी कुछ लोगों को पहले ही निकाल चुकी है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2023 की शुरुआत में, Xiaomi India अब तक 1,400 से 1,500 व्यक्तियों को रोजगार दे चुकी है. यही नहीं कंपनी पहले ही लगभग 30 कर्मचारियों को निकाल चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  आने वाले महीनों में नौकरियों में और कटौती की उम्मीद है. कंपनी ये निर्णय अपनी कॉस्‍ट कटिंग से लेकर ऑपरेटिंग कॉस्‍ट को कम करने के कारण ले रही है. ये निर्णय Xiaomi India के बदलते बाजार के माहौल और कंपनी की परफॉरर्मेंस को सुधारने के लिए ये कदम उठाया है. 

इससे पहले कई और कंपनियों ने उठाया है ये कदम 
इस वर्ष 2023 में अब तक इस तरह का कदम कई और कंपनियां भी उठा चुकी हैं. इन कंपनियों में गूगल, मेटा, अल्‍फाबेट से लेकर एक्‍सेंचर और अमेजन जैसी कंपनियों अपने वहां से हजारों कर्मचारियों को निकाल चुके हैं. इनमें एक बड़ा नाम ट्विटर जैसी कंपनियों के नाम भी हैं, जो अब तक हजारों लोगों को निकाल चुकी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago