होम / बिजनेस / अब टेलीकॉम सेक्‍टर की ये बड़ी कंपनी छंटनी की तैयारी, 8,500 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज 

अब टेलीकॉम सेक्‍टर की ये बड़ी कंपनी छंटनी की तैयारी, 8,500 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज 

टेलीकॉम सेक्‍टर की बड़ी कंपनी एरिक्‍सन छंटनी के इस फैसले के बाद गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की लीग में शामिल हो गई है, जिन्होंने हजारों नौकरियों में कटौती की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेलीकॉम सेक्‍टर के उपकरण बनाने वाली नामी कंपनी एरिक्‍सन दुनियाभर की दूसरी कंपनियों की तरह कॉस्‍ट कटिंग की कोशिश में जुट गई है. एरिक्‍सन भी इस दिशा में वही कदम उठा रही है जो बाकी कंपनियों ने उठाया है. एरिक्सन ने लागत में कटौती को लेकर दुनियाभर में 8,500 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है. कंपनी अकेले स्वीडन में लगभग 1,400 नौकरियों में कटौती करने जा रही है. इसके साथ, एरिक्सन गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसे टेक दिग्गज कंपनियों के ग्रुप में शामिल हो गई है जिन्होंने मुश्किल आर्थिक परिस्थितियों के कारण हजारों नौकरियों में कटौती की घोषणा की है.

छंटनी का क्‍या होगा आधार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने तय किया है कि उसकी छंटनी का आधार हर देश के अनुसार अलग होगा. कंपनी के मुख्‍य कार्यकारी बोरजे एखोल्म ने कहा कि कई देशों में पहले ही कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है. एरिक्सन वो कंपनी है जो अपने दुनियाभर में फैले कंपनियों के नेटवर्क के जरिए 105,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उसकी इस छंटनी से कौन सा देश सबसे ज्‍यादा प्रभावित होगा. लेकिन एक्‍सपर्ट मानते हैं कि इससे उत्तरी अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित होगा और भारत जैसे बढ़ते बाजार सबसे कम प्रभावित होंगे.

कंपनी क्‍यों उठा रही है ये कदम 
दुनियाभर के हालातों पर नजर रखने वाले एक्‍सपर्ट का कहना है दुनियाभर में जानी मानी इस स्‍वीडिश कंपनी एरिक्‍सन ने इस साल दिसंबर में कहा था कि वो 2023 के अंत तक 9 बिलियन क्राउन यानी (880 मिलियन डॉलर) की लागत में कटौती करेगी, क्योंकि उत्तरी अमेरिका सहित कुछ बाजारों में मांग धीमी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एखोल्म ने कहा, प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस लागत को निकालना जरूरी है. उन्‍होंने कहा कि अभी हमारी सबसे बड़ी परेशानी सेल्‍फ सेटिस्फेक्शन है. 

कौन-कौन आएगा छंटनी के दायरे में 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एरिक्सन के मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्ल मलैंडर ने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया था कि इस कटौती में सबसे ज्‍यादा कंसल्‍टेंट, रियल एस्टेट और कर्मचारी शामिल होंगें, जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी एक व्‍यापक स्‍तर पर छंटनी का अभियान चलाने जा रही है जो उसके कर्मचरियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है. 

कई और कंपनियां उठा चुकी हैं ये कदम 
पिछले महीने, Google ने 12,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की, जबकि Microsoft ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या में 10,000 की कमी करेगा. 20 जनवरी को, Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि कंपनी एक मुश्किल आर्थिक दौर से गुजर रही है. इससे दो दिन पहले, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने घोषणा की कि टेक प्रमुख वित्तीय वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के अंत तक अपने कर्मचारियों की संख्या में 10,000 नौकरियों की कटौती करेगी. नडेला ने कहा कि कंपनी ने देखा कि महामारी के दौरान ग्राहकों ने अपने डिजिटल खर्च में तेजी लाई, लेकिन अब वे अपने डिजिटल खर्च को कम से अधिक करने के लिए अनुकूलित कर रहे थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago