✕

होम / बिजनेस / अब इन स्‍टूडेंट का फिर होगा NEET का एग्‍जाम, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा?  

अब इन स्‍टूडेंट का फिर होगा NEET का एग्‍जाम, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा?  

नीट परीक्षा में जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्‍स दिए गए थे ऐसे स्‍टूडेंट की संख्‍या 1563 है. अब NTA अगले 17 दिन में इनकी परीक्षा आयोजिक कर फिर से रिजल्‍ट देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल मई में आयोजित हुई नीट परीक्षा को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर निकलकर सामने आई. सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने कहा जिन स्‍टूडेंट को ग्रेस मार्क्‍स दिया गया है उनका फिर से एग्‍जाम लिया जाएगा. ऐसे स्‍टूडेंट की संख्‍या 1563 है जिनका नीट ग्रेस मार्क्‍स रिजल्‍ट रद्द कर दिया गया है. एनटीए ने कहा कि ऐसे स्‍टूडेंट का 30 जून से पहले एग्‍जाम लेकर उनका रिजल्‍ट भी जारी कर दिया जाएगा. 

23 जून को हो सकती है परीक्षा 
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में कई याचिकाएं दायर हो चुकी हैं. इससे पहले उनपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. सबसे खास बात ये है कि 1563 स्‍टूडेंट का एग्‍जाम एनटीए के अनुसार 30 जून तक करा लिया भी लिया जाएगा और उसका रिजल्‍ट भी जारी कर दिया जाएगा. एनटीए इस मामले में 23 जून को परीक्षा करा सकता है. इन स्‍टूडेंट में अगर कोई भी इस एग्‍जाम में शामिल नहीं होना चाहता है तो उसके बिना ग्रेस के मार्क्‍स को कंसीडर किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री ने कही ये बात 
गुरुवार को इस मामले में केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्‍द्र प्रधान भी पेश हुए और उन्‍होंने कहा कि किसी भी तरह का पेपर लीक नहीं हुआ है.उन्‍होंने कहा कि इस मामले में 24 लाख स्‍टूडेंट एपीयर होते हैं. ये जो मामला है वो 1563 छात्रों का है. सरकार सभी स्‍टूडेंट का जवाब देने के लिए खड़ी है. इस मामले में कमिटी बनी है. उन्‍होंने कुछ रिकमनडेंशन दी है. नीट जेई और सीयूएटी जैसी परीक्षाओं को कराता है. कई प्रकार के स्‍टूडेंट एपीयर होते हैं. जो घटना हुई है उसके लिए दोषियों को सजा दी जाएगी.

काउंसिलिंग नहीं होगी रद्द 
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि नीट की काउंसिलिंग को रद्द नहीं किया जाता है. हालांकि नीट यूजी की काउंसिलिंग में कोई परेशानी ना हो इसके लिए परीक्षा को 23 जून को आयोजित की जाएगी. 

क्‍या बोले अलख पांडे 
इस मामले में याचिका दायर करने वाले फिजिक्‍स वाला के सीईओ अलख पांडे ने मीडिया से बात करतु हए कहा कि आज जब हेयरिंग शुरू भी नहीं हुई थी कि एनटीए के लोगों ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसके बाद अब हम इस निर्णय को वापस लेना चाहते हैं. उन स्‍टूडेंट का फिर से एग्‍जाम कराया जाएगा. हमारा सवाल ये है कि 24 घंटे पहले एनटीए ने FAQ  जारी किया था जिसमें वो कह रहे थे कि हमने जो ग्रेस मार्क्‍स दिए हैं वो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार हैं. आज कोर्ट में कोई तर्क तो करना था लेकिन उन्‍हें पता था कि ये कोर्ट में कहीं नहीं टिकेगा. उन्‍होंने कहा एनटीए ने ये अपने स्‍तर से भी नहीं बताया कि हमने ग्रेस मार्क्‍स दिए हैं. जब हमने सवाल उठाया तब जाकर ये बताया. अगर ये मामला सुप्रीम कोर्ट नहीं आता तो शायद ये पता भी नहीं चलता. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago