होम / बिजनेस / भारत में अब विमान यात्रियों की संख्‍या ने बनाया नया रिकॉर्ड, यहां पहुंचा नंबर

भारत में अब विमान यात्रियों की संख्‍या ने बनाया नया रिकॉर्ड, यहां पहुंचा नंबर

भारत का एविएशन बाजार तेजी से बढ़ रहा है. अकेले मुंबई पर नजर डालें तो वहां 18 प्रतिशत की पैसेंजर ग्रोथ देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में तेजी से विकसित हो रहे एविएशन सेक्‍टर के विस्‍तार के बीच घरेलू हवाई यात्रियों की संख्‍या आए दिन नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रही है. इस कड़ी में सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े बता रहे हैं कि रविवार को यात्रियों की संख्‍या ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया. रविवार को एयरलाइन से 456910 लोगों ने सफर किया, जबकि शनिवार की संख्‍या भी इससे कुछ ही कम है. 

क्‍या बोले नागरिक उड्डयन मंत्री? 
नागरिक उड्डयन मंत्री ने इसके आंकड़े साझा करते हुए कहा कि जोश ऊंचाई पर है. भारत के एयर पैसेंजर ट्रैफिक की दो दिनों की जबरदस्‍त ग्रोथ बताती है कि हमें दुनिया का सबसे बड़ा विमान मार्केट बनने से कोई नहीं रोक सकता है. 
सभी देशवासियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
इसके साथ उन्‍होंने 18 नवंबर और 19 नवंबर के आंकड़ों को भी साझा किया. जो बता रहे हैं कि 18 नवंबर को 456778 हवाई यात्रियों ने सफर किया वहीं दूसरी ओर 19 नंवबर को 4566910 लाख यात्रियों ने सफर किया. 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कही ये बात  
वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस मौके पर कहा कि 
कोविड के बाद, भारत की घरेलू विमानन की कायापलट की कहानी न केवल जबरदस्त रही है, बल्कि प्रेरणादायक भी है. सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रगतिशील नीतियां और यात्रियों के बीच गहरा विश्वास इसे हर उड़ान, हर दिन नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. 
उड़ान, हर दिन,’ नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रविवार (19 नवंबर) को 4,56,910 घरेलू हवाई यात्री और 5,958 उड़ानों का संचालन हुआ. यह गिनती 3,93,391 यात्रियों की तुलना में बहुत अधिक थी जबकि पिछले साल 19 नवंबर को 5,506 उड़ानों की आवाजाही दर्ज की गई थी. रविवार (19 नवंबर) को 4,56,910 घरेलू हवाई यात्री और 5,958 उड़ानों की आवाजाही थी.

भारत में तेजी से बढ़ रहा है एविएशन का बाजार 
भारत में एविएशन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. इसकी ग्रोथ का अंदाजा अक्‍टूबर के आंकड़ों के साथ लगाया जा सकता है जहां दिखता है कि ये 11 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़ रहा है. अक्‍टूबर तक देश में एयर ट्रैफिक पैसेंजरों की संख्‍या 1.26 करोड़ तक जा पहुंची है. वहीं अकेले मुंबई के एयरपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो उसमें अक्‍टूबर तक 4.25 मिलियन से अधिक यात्रियों ने सफर किया है. अगर इस आंकड़े को पिछले साल से कंपेयर करें तो ये 18 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़ रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें