होम / बिजनेस / अब इस कंपनी का मार्केट कैप पार हुआ 1 लाख करोड़, बनी 6वीं सबसे बड़ी ऑटो कंपनी

अब इस कंपनी का मार्केट कैप पार हुआ 1 लाख करोड़, बनी 6वीं सबसे बड़ी ऑटो कंपनी

देश में 87 कंपनियां ऐसी हैं जिनका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. मार्केट कैप के मामले में सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में कंपनियों का मार्केट कैप लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में दोपहिया वाहनों की अग्रणी कंपनी TVS ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ को पार कर गया है. इस उपलब्धि का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला है. कंपनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाली ऑटो सेक्‍टर की 6वीं कंपनी बन गई है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 4 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखने को मिला. 

इस वजह से हासिल की कंपनी ने ये उपलब्धि 
TVS ने ये उपलब्धि अपने शेयरों में अच्‍छी ग्रोथ के कारण हासिल की है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 4 फीसदी तक उछलकर 2185 रुपये तक पहुंच गया. मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई जिसके बाद बीएसई पर भाव 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ शेयर 2138.10 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी ने ये माइलस्‍टोन भारत में तो कंपनी के मार्केट कैप में सुधार हुआ ही है जबकि वैश्विक स्‍तर पर भी कंपनी में मुनाफा दिखाई दिया. 

दोपहिया ऑटो सेक्‍टर में है जबर्दस्‍त प्रतिस्‍पर्धा 
TVS के शेयरों में भले ही तेजी देखने को मिली हो लेकिन इस सेक्‍टर में जबरदस्‍त प्रतिस्‍पर्धा बनी हुई है. इस सेक्‍टर की दूसरी कंपनियां भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है जिसके कारण इस शेयर को लेकर एक्‍सपर्ट या तो न्‍यूट्रल का रवैया अपना रहे हैं या सतर्क बने हुए हैं. एक ओर जहां TVS के शेयरों में तेजी देखने को मिली वहीं दूसरी ओर हीरो और बजाज के पोर्ट फोलियो भी स्‍ट्रांग बना हुआ है, जिसके कारण प्रतिस्‍पर्धा बनी हुई है. 

कौन सी हैं 1 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनियां 
इसी उपलब्धि के साथ टीवीएस मोटर का मार्केट कैप कुल 101578.38 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी मारुति सुजुकी है जिसकी मार्केट वैल्‍यू 357401.84 करोड़ रुपये है. इस लिस्‍ट में टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर है, जिसका मार्केट कैप 311970.25 करोड़ रुपये है. जबकि तीसरे नंबर पर बजाज मोटर है जिसका मार्केट कैप 235769.80 करोड़ है, 228255.93 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा चौथे स्‍थान पर, जबकि 107620.67 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ आयशर पांचवे स्‍थान हैं. 78 कंपनियां ऐसी हैं जिनका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये हैं.  

ये भी पढ़ें: IncomTax विभाग ने इतने हजार करोड़ देकर भरी LIC की झोली, कई सालों का था बकाया
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

12 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago