होम / बिजनेस / अब इस कंपनी के ऑफर लेटर की अंतिम तारीख ने बढ़ाई कई फ्रेशर्स की परेशानी

अब इस कंपनी के ऑफर लेटर की अंतिम तारीख ने बढ़ाई कई फ्रेशर्स की परेशानी

दरअसल Mphasis कंपनी ने अपने फ्रेशर्स को जो ज्‍वॉइनिंग लेटर दिया था उसके लेटर ऑफ इंटेंट की आगामी तारीख जल्‍द ही खत्‍म होने जा रही है जिसने उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में लगातार जारी कॉस्‍ट कटिंग के बीच एक ओर जहां कंपनियां अपने रिक्रूटर्स को देरी से जॉब पर ले रही हैं तो वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों के ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं जहां उन्‍हें  ऑफर लेटर से आधे में ज्वाॅइनिंग करने को कहा जा रहा है. अब Mphasis में एक नए तरह का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय IT कंपनी Mphasis में ज्वाइनिंग डेट का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स को कंपनी और रिक्रूट्स के बीच लेटर ऑफ इंटेंट डेट खत्‍म होने की संभावना के कारण जॉब ऑफर खोने का डर का सामना करना पड़ रहा है.

आखिर क्‍या है मामला 
 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2021 में लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पाने वाले एक नए दावेदार के अनुसार वह एक साल से अधिक समय से कंपनी में शामिल होने की तारीख का इंतजार कर रहा है और उसे दिया गया जॉब ऑफर मार्च में समाप्त हो रहा है. उसका कहना था कि सितंबर 2021 में ही Mphasis के लिए ट्रेनी एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में चयन होने के बाद उसे 2.5 लाख रुपये वेतन की पेशकश की गई और उसने स्वीकार कर ली. उस आवेदक का कहना है कि मैं एक साल से अधिक समय से घर पर प्रतीक्षा कर रहा हूं, ज्वाॅइनिंग के लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है. लेकिन अब वह ऑफर मार्च में समाप्त होने वाला है, मैं बहुत डरा हुआ महसूस कर रहा हूं.

क्‍या कह रहे हैं दावेदार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Mphasis ने साल 2021 के अंत में ट्रेनी एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर की स्थिति के लिए फ्रेशर्स को किए गए सभी जॉब ऑफर मार्च 2023 में समाप्त हो रहे हैं. कंपनी की ओर से 2021 में उसे एसोसिएट सॉफटवेयर इंजीनियर के पद के लिए दिया गया 400,000 सीटीसी का लेटर, अप्रैल 2023 में समाप्त हो जाएगा. एक तकनीकी विशेषज्ञ ने कहा, मेरा प्रस्ताव अप्रैल 2023 में समाप्त हो जाएगा, मुझे सितंबर 2021 में एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी का प्रस्ताव मिला था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे एक अन्य फ्रेशर ने कहा, सभी ट्रेनी एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ऑफर मार्च में समाप्त हो जाएंगे और एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अप्रैल 2023 में समाप्त हो जाएंगे। उम्‍मीदवारों ने कहा कि ऑफर लेटर में समाप्ति की तारीख नौकरी न देने से बचने के लिए एक अच्‍छा रास्‍ता हो सकती है. जब ये नए नौकरी के दावेदार कंपनी को लिखते हैं, तो उन्हें ऑटोमेटेड जवाब कंपनी की ओर से मिलते हैं जिसमें लिखा होता है कि जब हम आपको ऑनबोर्ड करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन ऑनबोर्डिंग स्थगित  होने के कारण हम ऐसा न कर पाने के लिए मजबूर हैं.

कंपनी की ओर से आता है 
इसके अलावा, कंपनी की ऑटोमेटिक रिप्‍लाई इन फ्रेशर्स को उनके जॉब ऑफर की समाप्ति तिथि याद दिलाना नहीं भूलती हैं. उसमें लिखा होता है कि लेटर ऑफ इंटेंट मार्च 2023 तक वैध है, ईमेल समाप्त होता है. नौकरी के एक निराश दावेदार ने कहा कंपनी इस पत्र की समाप्ति तिथि का इस्‍तेमाल किसी लूपहोल की तरह कैसे उपयोग कर सकती है?  ऐसा नहीं है कि मैं या अन्य फ्रेशर्स ज्वाॅइनिंग से परहेज कर रहे हैं. यह कंपनी है जो ज्वाॅइनिंग नहीं दे रही है.  ट्रेनी एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका वाले कुछ फ्रेशर्स को तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपने वार्षिक वेतन को बढ़ाकर 3,25,000 रुपये करने का मौका भी दिया गया. प्रशिक्षण लेने वालों के ऑफर लेटर भी मार्च में समाप्त हो जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

6 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

6 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

6 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

7 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

6 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

6 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

6 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

12 hours ago