✕

होम / बिजनेस / SBI ने आरटीआई में नहीं दी इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी, दिया ये कारण 

SBI ने आरटीआई में नहीं दी इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी, दिया ये कारण 

एसबीआई की ओर से चुनाव आयोग को जानकारी दी गई वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दी गई थी. अब जो जानकारी दी जा चुकी है उसे बैंक आरटीआई में देने से मना कर रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भले ही स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी हो और चुनाव आयोग ने उसे पब्लिश कर दिया हो. लेकिन अब एसबीआई ने उसी जानकारी को आरटीआई से देने से मना कर दिया है. एसबीआई की ओर से कहा गया है कि वो इस जानकारी को साझा नहीं कर सकता है. 

आरटीआई के जरिए मांगी थी जानकारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश बत्रा ने उन इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर जानकारी मांगी थी जिसकी जानकारी एसबीआई पहले ही चुनाव आयोग को दे चुका है. उन्‍होंने वही जानकारी मुहैया कराने की अपील की थी जो एसबीआई ने चुनाव आयोग को दे दी है. लेकिन एसबीआई ने आरटीआई एक्‍ट की धारा धारा 8 (1) ई और 8(1) जे की ओर से इस जानकारी को देने से इनकार कर दिया. एसबीआई अधिकारी की ओर से कहा गया है कि इसमें खरीददार और राजनीतिक दलों का की जानकारी है जो नहीं दी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: अब ज्‍यादा लोगों को PF दायरे में लाने की तैयारी कर रही है सरकार, जल्‍द हो सकता है फैसला

आरटीआई में ये भी मांगी थी जानकारी 
लोकेश बत्रा की ओर से आरटीआई में सिर्फ इलेक्टोरल बॉन्‍ड की ही जानकारी नहीं मांगी गई थी बल्कि इस मामले में शामिल हुए वकील की फीस को लेकर भी जानकारी मांगी गई थी. उन्‍होंने पूछा था कि इस मामले में शामिल हरीश शाल्‍वे को बैंक की ओर से कितनी फीस दी गई है. लेकिन बैंक ने इसे भी व्‍यक्तिगत जानकारी कहते हुए ये भी देने से मना कर दिया. 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दी जानकारी 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी एसबीआई ने चुनाव आयोग को सौंपी थी. चुनाव आयोग को जब एसबीआई की ओर से स्‍पेशल नंबर नहीं दिया गया तो एसबीआई को उसके लिए भी सुप्रीम कोर्ट से फटकार खानी पड़ी थी. बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की स्‍कीम को रद्द कर दिया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

8 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

11 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

8 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

12 hours ago