✕

होम / बिजनेस / अब खत्म हो जाएगा Go First एयरलाइन का वजूद! NCLT ने दी संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाने की मंजूरी

अब खत्म हो जाएगा Go First एयरलाइन का वजूद! NCLT ने दी संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाने की मंजूरी

 नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने बंद पड़ी बजट एयरलाइन Go First के लिक्विडेशन को मंजूरी दे दी है. एयरलाइन कंपनी अपनी संपत्ति बेचकर कर्ज का भुगतान करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पिछले दो साल से बंद पड़ी बजट एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) के लिक्विडेशन को मंजूरी दे दी है. यह निर्णय न्यायिक सदस्य महेंद्र खंडेलवाल और तकनीकी सदस्य डॉ. संजीव रंजन की पीठ द्वारा लिया गया है, जिन्होंने एयरलाइन की लेंडर्स समिति (COO) द्वारा प्रस्तुत आवेदन के पक्ष में फैसला सुनाया. बता दें, लिक्विडेशन के तहत किसी कंपनी की संपत्तियों को बेचकर उसके कर्ज और देनदारियों का भुगतान किया जाता है. इस प्रक्रिया के बाद कंपनी का वजूद भी खत्म हो जाता है, इसका मतलब अब गो फर्स्ट एयरलाइन कभी उड़ान नहीं भरेगी और एक इतिहास बनकर रह जाएगी.  तो आइए जानते हैं कंपनी पर कितना कर्ज है?

स्वेच्छा से की थी दिवाला कार्यवाही की मांग
वाडिया समूह के स्वामित्व वाली गो फर्स्ट ने 2 मई, 2023 को परिचालन बंद कर दिया था और दिवालियापन संहिता (IBC) की धारा 10 के तहत 10 मई को स्वेच्छा से दिवाला कार्यवाही की मांग की थी. कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) में प्रवेश के बाद एयरलाइन की संपत्ति और संचालन की देखरेख के लिए एक रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) नियुक्त किया गया था. हालांकि, सीओसी ने विमान और परिचालन संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए सितंबर 2024 में निर्धारित किया कि एयरलाइन के पास रिवाइवल का कोई और रास्ता नहीं है और लिक्विडेशन के लिए दायर किया गया था. यह निर्णय न्यायिक सदस्य महेंद्र खंडेलवाल और तकनीकी सदस्य डॉ. संजीव रंजन की पीठ ने किया.

कंपनी के ऊपर 11 हजार करोड़ का कर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरलाइन पर कुल लगभग 11,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. इस पर बैंकों का 6,521 करोड़ रुपये बकाया है. इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1,987 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा लेंडर है, इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा 1,430 करोड़ रुपये, ड्यूश बैंक 1,320 करोड़ रुपये और आईडीबीआई बैंक 58 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, एयरलाइन पर विमान लीज पर देने वालों का 2,000 करोड़ रुपये, विक्रेताओं का 1,000 करोड़ रुपये, ट्रैवल एजेंटों का 600 करोड़ रुपये और ग्राहकों का रिफंड 500 रुपये करोड़ बकाया है. वहीं, गो फर्स्ट ने COVID-19 महामारी के दौरान शुरू की गई सरकार की इमरजेंसी लोन स्कीम के तहत 1,292 करोड़ रुपये का उधार भी लिया. एयरलाइन की टॉप संपत्तियों में ठाणे में 94 एकड़ जमीन का पार्सल, जिसकी कीमत लगभग 3,000 करोड़ रुपये है. मुंबई में एक एयरबस ट्रेनिंग फैसिलिटी और इसका मुख्यालय शामिल है.
 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

12 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

12 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

13 hours ago