होम / बिजनेस / अब इस बड़ी कंपनी ने सीधे 5500 लोगों को नौकरी से निकाल दिया, जानिए क्या बताया कारण

अब इस बड़ी कंपनी ने सीधे 5500 लोगों को नौकरी से निकाल दिया, जानिए क्या बताया कारण

साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सबसे बड़ी वीडियो गेमिंग और सोशल मीडिया कंपनी ने दूसरी तिमाही में अपने पेरोल से लगभग 5,500 कर्मचारियों की छंटनी की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीजिंग: इन दिनों चीन में भी मंदी की आहट है. इसके असर से बचने के लिए चीनी कंपनियां पहले से ही कमर कसने की तैयारी कर रही हैं. इसका नतीजा ये हो रहा है कि वहां कर्मचारियों की छंटनी जोरों पर है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार चीनी समूह टेंसेंट ने अपने 5,500 कर्मचारियों की हमेशा के लिए छुट्टी कर दी है.

चीन की सबसे बड़ी वीडियो गेमिंग
साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सबसे बड़ी वीडियो गेमिंग और सोशल मीडिया कंपनी ने दूसरी तिमाही में अपने पेरोल से लगभग 5,500 कर्मचारियों की छंटनी की. कंपनी के अनुसार, टेंसेंट ने 2014 के बाद पहली बार अपने कर्मचारियों की संख्या घटाई है. जून के अंत तक कर्मचारियों की संख्या 110,715 हो गई है, जो मार्च में 116,213 थी.

टेंसेंट के फाउंडर और सीईओ ने क्या कहा
टेंसेंट के फाउंडर और सीईओ, पोनी मा हुआटेंग ने कहा, "दूसरी तिमाही के दौरान, हमने गैर-प्रमुख व्यवसायों को सक्रिय रूप से बाहर कर दिया, अपने विपणन खर्च को कड़ा कर दिया और परिचालन खर्चो को कम कर दिया, जिससे हमें कठिन राजस्व स्थितियों के बावजूद, हमारी गैर-IFRS आय में वृद्धि करने में मदद मिली."

शुद्ध आय 18 अरब युआन
इस अवधि में शुद्ध आय 18 अरब युआन तक पहुंच गई, जो एक साल पहले की तुलना में 56 प्रतिशत कम है. यह रिपोर्ट भी सामने आई है कि टेंसेंट चीन की सबसे बड़ी खाद्य वितरण कंपनियों में से एक, मीटुआन में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है. हालांकि कंपनी ने इस खबर का खंडन किया है. घरेलू और वैश्विक स्तर पर वीडियो गेमिंग की बिक्री में भी गिरावट आई है. 

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

16 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

35 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

43 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

43 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

5 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

16 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

35 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago