होम / बिजनेस / कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के लिए अब TCS ने उठाया ये कदम, यूनियन तक पहुंची बात

कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के लिए अब TCS ने उठाया ये कदम, यूनियन तक पहुंची बात

वित्‍त वर्ष 2023 की जून में समाप्‍त तिमाही के लिए टीसीएस की नौकरी छोड़ने की दर 28 प्रतिशत थी, जो बाकी कंपनियों में सबसे ज्‍यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना के बाद से सभी आईटी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम से वापस बुलाने के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. अब इसी कड़ी में TCS ने अपने कई कर्मचारियों को ट्रांसफर लेटर इश्‍यू कर दिया है. साथ ही अगले 15 दिनों में उन्‍हें ट्रांसफर की गई लोकेशन पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. कंपनी के इस कदम के बाद कई कर्मचारी यूनियम में पहुंच गए हैं. यूनियन ने भी मामले की शिकायत कर दी है. 

2000 कर्मचारियों को जारी हुआ है ट्रांसफर लेटर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीसीएस अपने कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुलाने के लिए पिछले लंबे समय से कोशिश कर रही है. कंपनी की इस कोशिश के बाद कई लोग तो ऑफिस आ भी गए हैं. लेकिन अब कंपनी ने 2000 से ज्‍यादा कर्मचारियों को ट्रांसफर लेटर जारी कर दिया है. कंपनी ने ये भी कहा है कि इसके बदले कर्मचारी यात्रा खर्च और आवास के लिए रिइंबर्समेंट ( प्रतिपूर्ति ) पाने में भी सक्षम होंगे. कंपनी ने जिन कर्मचारियों को ये पत्र भेजा है उन्‍हें अगले 15 दिनों के अंदर लोकेशन पर रिपोर्ट करने को कहा है. कंपनी ने ये भी कहा है कि ऐसा ना करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की जा सकती है. इस पर जवाब मांगे जाने पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है.   

यूनियन के पास पहुंचे कई कर्मचारी 
वहीं कंपनी के इस कदम के बाद कई कर्मचारी, कर्मचारी संघ में पहुंच गए हैं. यहां पहुंचने वालों की संख्‍या कोई 180 है. उनका कहना है कि कंपनी के इस कदम ने उनके लिए और उनकी कंपनी के लिए परेशानी पैदा कर दी है. कर्मचारी यूनियन के अध्‍यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा का कहना है कि कंपनी के इस अचानक उठाए गए कदम ने कर्मचारियों के सामने कई परेशानियां खड़ी कर दी हैं. उनका कहना है कि कंपनी कर्मचारियों के अधिकारों का उल्‍लंघन कर रही है. उन्‍होंने इसकी शिकायत श्रम मंत्रालय में कर दी है. 

क्‍या बढ़ सकती नौकरी छोड़ने वालों की संख्‍या? 
TCS के इस मूव के बाद एक सवाल और पैदा हो गया है कि क्‍या एक बार फिर कई लोग नौकरी छोड़ सकते हैं. सभी कंपनियों में 2021 से लेकर 2023 के बीच कई लोगों ने अपनी नौकरी छोड़ी है. इसे 2023-24 के वर्ष में कम किया गया है. वहीं दिसंबर 2022 में अगर टीसीएस में नौकरी छोड़ने वालों की दर को देखें तो वो 21.3 प्रतिशत थी. वित्‍त वर्ष 2023 की जून में समाप्‍त तिमाही के लिए टीसीएस की नौकरी छोड़ने की दर 28 प्रतिशत थी, जो बाकी कंपनियों में सबसे ज्‍यादा है. इस तिमाही में अगर टेक महिंद्रा में नौकरी छोड़ने वालों की दर को देखें तो वो 22 प्रतिशत थी. जबकि विप्रो में 23.3 प्रतिशत थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

8 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

10 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें