✕

होम / बिजनेस / अब Swiggy भी कराएगा कमाई, 10,400 करोड़ के IPO के लिए मिली मंजूरी

अब Swiggy भी कराएगा कमाई, 10,400 करोड़ के IPO के लिए मिली मंजूरी

Swiggy जल्द शेयर बाजार में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने जा रही है. आईपीओ में फ्रेश इक्विटी और ओएफएस दोनों को शामिल किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जोमैटो (Zomato) के बाद अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) शेयर बाजार में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ रही है. स्विगी के आईपीओ का साइज 10,400 करोड़ रुपये होगा. यह देश का अब तक का 5वां सबसे बड़ा आईपीओ होगा. बात दें, बेंगलुरु स्थित कंपनी ने इस साल अप्रैल में गोपनीय फाइलिंग रूट से सेबी के साथ आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था. 

फ्रेश इक्विटी और ओएफएस दोनों शामिल

स्विगी को अब बाजार नियामक के पास एक अपडेटिड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करना होगा. आईपीओ लॉन्च करने से पहले जनता को यूडीआरएचपी पर प्रतिक्रिया देने के लिए 21 दिन की अवधि प्रदान की जाएगी. आईपीओ से फ्रेश इक्विटी और ओएफएस दोनों को शामिल किया जाएगा. फ्रेश इक्विटी की वैल्यू 3,750 करोड़ रुपए (450 मिलियन डॉलर) और ओएफएस का कंपोनेंट 6,664 करोड़ रुपए (800 मिलियन डॉलर) के होने की उम्मीद है.

इन हस्तियों ने किया निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने भी स्विगी में हिस्सेदारी खरीदी हुई है. इसके अलावा हाल में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और इनोव8 के फाउंडर रितेश मलिक ने स्विगी में निवेश किया है. दोनों ने सेकेंडरी मार्केट से 1.5 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं.

ये लोग बेच सकते हैं शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च से पहले कंपनी आइपीओ का साइज बढ़ा सकती है. ऐसे में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ स्विगी के सबसे बड़े शेयरधारक प्रोसस और सॉफ्टबैंक जैसे प्रमुख निवेशकों द्वारा ओएफएस के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने की संभावना है. अन्य प्रमुख शेयरधारकों में एक्सेल, एलिवेशन कैपिटल, मीटुआन, टेनसेंट, नॉर्थवेस्ट वेंचर पार्टनर्स, डीएसटी ग्लोबल, कोट्यू, इनवेस्को और जीआईसी शामिल हैं. 

कब आएगा आइपीओ?
जानकारी के अनुसार गोपनीय फाइलिंग रूट के तहत सेबी से इस मंजूरी के बाद दो अपडेटेड डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) दाखिल किए जाएंगे, एक सेबी की टिप्पणियों का जवाब देगा और दूसरा 21 दिनों के लिए सार्वजनिक टिप्पणियां मांगेगा. उसके बाद ही आरएचपी (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) दाखिल किया जाएगा. वहीं, आईपीओ इश्यू नवंबर में लॉन्च हो सकता है. 

जोमैटो ने दिया है तगड़ा रिटर्न

वित्त वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में, स्विगी ने 1,600 करोड़ रुपये के घाटे के साथ 5,476 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया. इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, जोमैटो ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के लिए 12,114 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया था. इसी अवधि के दौरान 351 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के साथ प्रोफिटेबल रहा. जोमैटो ने जुलाई 2021 में अपने आईपीओ के माध्यम से 9,375 करोड़ रुपये जुटाए थे. निफ्टी के 32 प्रतिशत लाभ की तुलना में स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में 192 प्रतिशत बढ़ा है. जोमैटो का इश्यू प्राइस 76 रुपये था, जो बढ़कर 291.70 रुपये पर पहुंच गया है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा