✕

होम / बिजनेस / अब छोटे व्यापारी भी Facebook और Instagram पर कर सकेंगे व्यापार, नया प्लान हुआ लॉन्च

अब छोटे व्यापारी भी Facebook और Instagram पर कर सकेंगे व्यापार, नया प्लान हुआ लॉन्च

अब छोटी कंपनियां या बिजनेस भी पैसे देकर अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट को वेरिफाइड करा सकेंगी और ब्लू टिक सकेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेटा ने Meta Verified सब्सक्रिप्शन मॉडल को बिजनेस के लिए भारत में लॉन्च कर दिया है. पहले से मेटा वेरिफाइड आम यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन बिजनेस के लिए इसे अब लॉन्च किया गया है. मेटा वेरिफाइड का फायदा यह है कि अब छोटी कंपनियां या बिजनेस भी पैसे देकर अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट को वेरिफाइड करा सकेंगी और ब्लू टिक सकेंगी.  मेटा ने इसकी जानकारी ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है. बता दें कि मेटा वेरिफाइड को आम यूजर्स के लिए पिछले साल लॉन्च किया गया था.

बिजनेस करना हुआ आसान

फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर बिजनेस चलाने के लिए अब आप पैसे खर्च करके ज्यादा सुविधाएं हासिल कर सकते हैं. मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) ने भारत के कारोबारियों को सपोर्ट करने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं. बिजनेस के लिए मेटा वेरिफाइड प्लान (Meta Verified Plans) 639 रुपये मासिक से शुरू होकर 21,000 रुपये तक के हैं. कंपनी के अनुसार, इन प्लान पर फिलहाल डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये प्लान आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में काफी काम आ सकते हैं.

मेटा वेरिफाइड के तहत आए 4 बिजनेस प्लान 

कंपनी ने पिछले साल बिजनेस के लिए मेटा वेरिफाइड की शुरुआत की थी. इस पायलट प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी जानना चाहती थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग कैसे अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं. साल 2024 की शुरुआत में मेटा ने 4 सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की घोषणा की थी. अब यह मेटा वेरिफाइड प्लान सभी कस्टमर के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं. इन नए प्लान में आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट सपोर्ट समेत बिजनेस के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

वेरिफाइड होने से हासिल होगा कस्टमर का भरोसा

कंपनी ने ये सब्सक्रिप्शन प्लान मार्केट से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किए हैं. कारोबारियों ने मेटा से कहा था कि वेरिफाइड होने से उन्हें कस्टमर का भरोसा हासिल होता है. लोग उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने लगते हैं. ज्यादातर बिजनेसमैन ने कस्टमर के भरोसे को ही मेटा वेरिफाइड का सबसे बड़ा फायदा बताया है. इसकी मदद से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह अपने ब्रांड की विश्वसनीयता बनाकर उसे तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं. 

बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से चुन सकेंगे प्लान 

फिलहाल मेटा के ये सब्सक्रिप्शन प्लान फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप (WhatsApp) पर IOS या Android के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा आप मेटा की इन एप पर बंडल सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं. मेटा ने कस्टमर्स को कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं. वह अपने बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से इन 4 प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं. आप कभी भी मेटा एजेंट के साथ चैट या ईमेल से जानकारी हासिल कर सकते हैं. साथ ही आपको रील बनाने में भी कई नए ऑप्शन मिलेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

22 hours ago